बोआ कोला अंडरपास पहुंचे DRM,समस्या का समाधान का दिया आश्वासन

AJ डेस्क: धनबाद के ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र स्थित बोआकला रेलवे अंडरपास में जलभराव की समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया है। हल्की बारिश में ही अंडरपास तालाब में तब्दील हो जाने और लोगों की आवाजाही पूरी तरह बाधित होने की खबर के बाद धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर स्थायी समाधान की मांग की।

 

बोआकला रेलवे अंडरपास एक बार फिर जलभराव की समस्या को लेकर चर्चा में रहा। हल्की बारिश के बाद अंडरपास में इतना पानी जमा हो गया कि लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बरसात के मौसम में यही स्थिति उत्पन्न होती है और उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

 

समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अंडरपास का निरीक्षण किया, जलनिकासी व्यवस्था का जायजा लिया और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने डीआरएम को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द स्थायी समाधान की मांग की।

 

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने कहा कि वे ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए हैं और मामले को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे तथा जल्द ही स्थिति में सुधार लाने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी।

 

वहीं, खबर के कवरेज के दौरान एक रेल अधिकारी द्वारा मीडिया कर्मियों का कैमरा छीनने के प्रयास को लेकर पूछे गए सवाल पर डीआरएम ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »