धनबाद में अवैध लॉटरी कारोबार पर उठे सवाल

AJ डेस्क: धनबाद जिले में कथित अवैध लॉटरी कारोबार को लेकर सिंदरी विधायक को एक शिकायत पत्र सौंपा गया है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में फर्जी लॉटरी का संगठित नेटवर्क सक्रिय है, जिसके माध्यम से प्रतिदिन करोड़ों रुपये का कारोबार हो रहा है। शिकायतकर्ताओं ने इस अवैध धंधे पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

आवेदन में निरसा, गोविंदपुर, बलियापुर, सिंदरी, झरिया, कतरास, भौरा, पाथरडीह और जामाडोबा सहित कई इलाकों में जाली लॉटरी की बिक्री का आरोप लगाया गया है। साथ ही दावा किया गया है कि इससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है और गरीब व मध्यमवर्गीय लोग आर्थिक शोषण का शिकार बन रहे हैं।

मामले पर धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने जानकारी नहीं होने की बात कहते हुए साक्ष्य उपलब्ध कराने की अपील की है। वहीं सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि यह मुद्दा पहले भी विधानसभा में उठाया जा चुका है, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने अवैध लॉटरी कारोबार पर सख्त रोक लगाने और मामले को पुनः विधानसभा में उठाने की बात कही है।

अब लोगों की नजरें प्रशासन और सरकार की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »