दुनिया पर छाने को तैयार बॉस बेबी: 15 साल के सूर्यवंशी की भारतीय T20 टीम में एंट्री;

AJ डेस्क: यदि वैभव सूर्यवंशी को 26 जून 2026 को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में डेब्यू का मौका मिलता है, तो वह भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन जाएंगे। उस दिन उनकी उम्र सिर्फ 15 साल, 2 महीने और 30 दिन होगी। इससे पहले भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला टेस्ट 16 साल और 205 दिन की उम्र में खेला था। ऐसे में वैभव सचिन के रिकॉर्ड को बड़े अंतर से पीछे छोड़ते हुए भारतीय क्रिकेट में एक नया इतिहास रच सकते हैं।

आईपीएल 2026 में दुनिया भर के क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय क्रिकेट में एक और बड़ी छलांग लगा दी है। आईपीएल 2026 में अपने विस्फोटक प्रदर्शन से इतिहास रचने वाले इस युवा बल्लेबाज को पहली बार भारतीय टी20 टीम में जगह मिली है। उन्हें इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के साथ-साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में भी शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »