धनबाद में COBB Italy के नए प्रीमियम मेंसवियर शोरूम का भव्य उद्घाटन

AJ डेस्क, धनबाद: देश के प्रतिष्ठित प्रीमियम मेंसवियर ब्रांड COBB Italy ने रविवार को धनबाद में अपने नए शोरूम का भव्य शुभारंभ किया। सरायढेला स्थित एम्पोरियो मॉल के प्रथम तल पर शॉप संख्या 113 एवं 114 में स्थापित इस आधुनिक शोरूम का उद्घाटन समाजसेवी एवं व्यवसायी श्री नथमल शर्मा एवं श्री शरद कुमार दरुका ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

 

उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य नागरिक, व्यवसायी, फैशन प्रेमी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अतिथियों ने COBB Italy के नवीनतम प्रीमियम मेंसवियर कलेक्शन का अवलोकन किया तथा ब्रांड की गुणवत्ता, डिज़ाइन और ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की सराहना की।

 

इस अवसर पर शोरूम प्रबंधन ने बताया कि COBB Italy पुरुषों के लिए आधुनिक फैशन, प्रीमियम गुणवत्ता और आरामदायक परिधानों का व्यापक संग्रह उपलब्ध कराता है। नए शोरूम के माध्यम से धनबाद एवं आसपास के ग्राहकों को राष्ट्रीय स्तर के फैशन ब्रांड का बेहतर अनुभव प्राप्त होगा।

 

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत किया गया तथा उपस्थित लोगों ने नए शोरूम के शुभारंभ पर अपनी शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »