आठ लेन सड़क पर दो बाइक के बीच सीधी भिड़ंत,तीन घायल
AJ डेस्क: धनबाद के आठ लेन सड़क पर सोमवार को तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के समीप हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
घटना के बाद तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल स्थानीय पुलिस की मदद से घायलों को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, घायल युवकों की पहचान और उनके परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उन्हें घटना की सूचना देकर बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।
