धनबाद जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

AJ डेस्क: देश आजादी की 79वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारियों में जुटा है। स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभर में तिरंगा यात्राओं का दौर जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को धनबाद जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन के बैनर तले तिरंगा यात्रा निकाली गई। एसोसिएशन से जुड़े दर्जनों सदस्य हाथों में तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे और देशभक्ति का संदेश दिया।

 

तिरंगा यात्रा धनबाद शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और वीर शहीदों को नमन किया।

 

तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से माहौल देशभक्तिमय हो गया। यात्रा में शामिल लोगों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »