विशाल रक्तदान शिविर में 175 यूनिट रक्त संग्रह

AJ डेस्क:धनबाद क्लब में मारवाड़ी युवा मंच (झारखंड प्रांत, मंडल-7), धनबाद केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 175 यूनिट रक्तदान किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक श्री राज सिन्हा, राष्ट्रीय रक्त संयोजक श्री विवेक लील्हा, झारखंड उपाध्यक्ष श्री आदित्य अग्रवाल, गोविंदपुर अध्यक्ष श्री शैलेश बंसल, सरियाधेला अध्यक्ष श्री अभिषेक अग्रवाल तथा प्रांतीय सहायक मंत्री श्री स्नेह अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया।

रक्तदान शिविर की विशेष उपलब्धि यह रही कि 6 लोगों ने पहली बार रक्तदान किया। वहीं 3 दंपतियों ने साथ मिलकर रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी और सहभागिता की प्रेरणादायी मिसाल पेश की।

आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में रक्त की उपलब्धता अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस शिविर का उद्देश्य समाज में नियमित रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद लोगों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग करना था।

कार्यक्रम में बजरंग अग्रवाल (पूर्व उपाध्यक्ष), ललित अग्रवाल (पूर्व उपाध्यक्ष), धीरज गोयल, राजेश सिंह, बबलू कुमार, प्रभात कुमार, आशीष मित्तल, विवेक लोधा, विकास अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, नेहा बंसल, नीलिमा अग्रवाल, रुचि सारिया, गितांशु मित्तल, आदर्श तायल और संजीव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर में प्राप्त 175 यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »