जय हिंद: 12 मिराज 2000 लड़ाकू विमानों ने POK में घुस जमकर बम गिराए, जैश के कई ठिकाने ध्वस्त

AJ डेस्क: भारत ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के आतंकवादी कैंप पर एयरस्ट्राइक की हैं। मंगलवार सुबह 3.30 बजे भारतीय वायुसेना के 12 मिराज 2000 लड़ाकू विमानों ने पीओके के बालाकोट में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी लॉन्च पैड्स को पूरी तरह तबाह कर दिया। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक भारतीय वायुसेना ने आतंकवादी शिविरों पर 1000 किलो बम गिराए। यह दावा वायुसेना सूत्रों ने किया है। वहीं पाकिस्तान ने इसे खारिज करते हुए कहा कि भारत ने एलओसी का उल्लंघन किया, लेकिन पाकिस्तान ने उन्हें वापस खदेड़ दिया। इसके खबर के बाद सोशल मीडिया पर लोग मोदी सरकार के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं। कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि भारत ‘कुछ बड़ा’ करने जा रहा है।

 

 

14 फरवरी को पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई करने का दबाव भारत पर था। नरेंद्र मोदी सरकार कूटनीतिक तरीके से जवाब दे रही थी। भारत ने पाकिस्तान की ओर पूर्वी नदियों का पानी रोकने का फैसला किया है। साथ ही मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा छीनते हुए वहां से आयात होने वाले सामान पर 200 प्रतिशत ड्यूटी भी लगा दी।

 

 

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मोदी सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए कई ट्वीट किए। @AuthorAtul ने लिखा, यही तो नया भारत है। देश के सूरमाओं को नमन। स्वाभिमान से बड़ा कुछ नहीं। @satieshkochar ने लिखा, 14 फरवरी का जवाब 26 फरवरी को ! #Balakot में इतने भीतर जाकर जैश के आतंकी ठिकानों को वायु सेना ने किया तबाह ! सेना, शहीदों को ऐसे देती है श्रद्धांजलि !@deepakd98669645 ने लिखा, अभी तो पार्टी शुरू हुई है।@nice_indian ने लिखा, बिगुल बज चुका है…भारत माता की जय।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

 

 

  •  
    283
    Shares
  • 283
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

1 thought on “जय हिंद: 12 मिराज 2000 लड़ाकू विमानों ने POK में घुस जमकर बम गिराए, जैश के कई ठिकाने ध्वस्त

  1. ये तय बस अभी सुरुवात है।।।
    आगे आगे देखिए होता है क्या ????

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »