AK 56, AK 47 जैसे घातक हथियारों के साथ इनामी नक्सली गिरफ्तार (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: ढाई दर्जन मामलों का अभियुक्त व 10 लाख का इनामी कुख्यात टी एस पी सी का जोनल कमांडर कबीर उर्फ किशोर एवम सहयोगी गेंदलाल उर्फ फॉलो गंझू को भारी मात्रा में हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कुख्यात नक्सली कबीर चतरा के टंडवा थाना क्षेत्र स्थित बोंगा गड़ा गांव में रहकर किसी बड़ी अप्रिय घटना को अंजाम देने के फिराक में केम्प किए हुए था। तभी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछा कर इसे गिरफ्तार कर लिया।

 

 

जानकारी के अनुसार चतरा के पुलिस कप्तान अखिलेश भी वारियर को गिरफ्तार कुख्यात नक्सली के इलाके में एक्टिव होने की सूचना उन्हें मिली थी। जिसका सत्यापन कर छापामारी कर गिरफ्तारी सुनश्चित करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक अभियान निगम प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें 190 बटालियन सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी अजय कुमार और टंडवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आशुतोष कुमार सत्यम को भी संयुक्त नेतृत्व का कमान सौंपा गया। इसके बाद इलाके में चलाए गए छापेमारि अभियान में बोंगा गड़ा गांव से कुख्यात नक्सली कबीर उर्फ किशोर गंझू और उसके साथी गैंदलाल गंझू उर्फ फॉलो गंझू के साथ खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया गया।

 

 

नक्सलियों के पास से बरामद हथियार-

-एक लोडेड एसएलआर राइफल तथा 10 रन जिंदा कारतूस।

-उसके साथी के पास से 7.62 एमएम का पांच जिंदा कारतुस।

-कबीर की निशानदेही पर एक AK-56, एक राइफ़ल, एक AK-47, एक एसएलआर राइफल, तीन सेमि ऑटोमेटिक राइफल, 7:00 एम नेशन पाउच विभिन्न रायफलों का, 10 और 36 राउंड जिंदा कारतूस, 9 एमएम मैगजीन 7 राउंड।

 

 

इन मामलों में वांक्षित था कबीर-

जिला एव अंतर जिला में कबीर के बिरुद्ध हत्या, लूट, आगजनी, आर्म्सएक्ट, उग्रवादी हमला, अपहरण, लेवि वसूलना, पुलिश पार्टी पर हमला करना, उग्रवादियों के पोस्टर चिपका कर भय का माहौल बनाना।

 

यहाँ देखें वीडियो (VIDEO)

 

 

 

क्या कहा जिला पुलिस कप्तान ने-

निगम प्रसाद अप्पर पुलिस अधीक्षक अभियान चतरा, अजय कुमार द्वितीय कमान अधिकारी बटालियन, सीआरपीएफ आशुतोष कुमार सत्यम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टंडवा, पुलिस निरीक्षक सुधीर कुमार चौधरी, थाना प्रभारी टंडवा, पुलिस अवर निरीक्षक शंभू शरण दास, थाना प्रभारी सिमरिया सनी अजय कुमार करकेंटा, स अ नी मेसकर्ण तिग्गा, चतरा जिला सैट 153, सैट 05, 03 सस्त्र बल, 190 बटालियन सीआरपीएफ का क्यू एटी के जवान एवं जिला पुलिस बल के जवानों के संयुक्त प्रयास से इस अभियान को सफलता मिली है। श्री वारियर ने इन सभी को रिवार्ड दे कर समानित करने की बात कही है। साथ ही उन्होंने बताया कि कुछ ही दिनों में जिला में पुलिस के अन्य पदाधिकार एवम अतिरिक्त जवान आ रहे। जल्द ही जिला में पल रहे टीपीसी एवम माओवादी सहित अन्य नक्सली के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया जाएगा। ताकि जिला में अमन-चैन बहाल हो सकें।

 

 

पुलिस का आहवान-

नक्सली उपायुक्त, जिला पुलिश प्रशासन, पत्रकार या सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता के माध्यम से जुड़ कर आत्मसमर्पण नीति के लाभ उठाये और अपने परिवार के उज्वल भविष्य बनाये अन्यथा मरने के लिए तैयार रहें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    23
    Shares
  • 23
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »