जेल में बंद एक बन्दी ने गर्दन रेत कर जान देने की कोशिश की (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी ने वार्ड के शौचालय में बड़ी ही बेरहमी से अपनी जान देने की कोशिश की। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

 

मामला बिहार के गोपालगंज जिला स्थित चनावे जेल का है। बताया जाता है कि अपनी पत्नी की हत्या मामले में इस जेल में बंद विचाराधीन कैदी 30 वर्षीय सुरेंद्र पटेल ने शौचालय में रखे डस्टबिन के टिन से अपनी गर्दन रेत कर अपनी जान देने की कोशिश कर रहा था। तभी उसे ऐसा करता देख वार्ड के बाकी कैदियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे जेल प्रशासन ने उसे वहाँ से उठा कर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उसकी गंभीर हालत को देख डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

यहाँ देखें वीडियो (VIDEO)

 

 

मामले में जेल अधीक्षक संदीप कुमार ने ज्यादा जानकारी देते हुए कहा कि भोरे थाना क्षेत्र के दुबवलिया गांव का रहने वाला कैदी सुरेंद्र पटेल अपनी ही पत्नी की हत्या के मामले में यहाँ बंद था। सुरेंद्र पिछले कुछ दिनों से तनाव में था। उसने वार्ड के बाकी कैदियों से बातचीत करना भी पूरी तरह से बंद कर दिया था। जिसके बाद उसने डिप्रेशन में आकर ऐसा कदम उठा लिया। फिलहाल उसके परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    43
    Shares
  • 43
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »