VIDEO- अनुशासित पार्टी का शर्मनाक चेहरा: भाजपा सांसद ने जूते से कर दी विधायक की धुनाई

AJ डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के सांसद शरद त्रिपाठी ने अपनी ही पार्टी के विधायक राकेश सिंह पर जूतों की बारिश कर दी। मामला संत कबीर नगर का है जहां किसी बैठक के दौरान बीजेपी विधायक और बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी के बीच बहस शुरू हुई लेकिन देखते-देखते यह बहस हाथापाई में तब्दील हो गई।

 

 

विधायक और सांसद किसी मुद्दों को लेकर आपस में भिड़ गए। इसी दौरान बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने अपने पैर से जूता निकाला और विधायक को पीटना शुरू कर दिया। पहले विधायक ने 10-15 जूते खाए और उसके बाद जवाब देते हुए सांसद शरद त्रिपाठी पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। मामला बढ़ता देख वहां मौजूद लोग बीच-बचाव के लिए आगे आए और एक पुलिस अफसर ने सांसद और विधायक को अलग किया।

 

 

इस घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी शख्य ने बना लिया। जब हाथापाई हो रही थी तब उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर के कलेक्टर भी वहां मौजूद थे। साथ ही प्रशासन के आला अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी इस बैठक में शामिल थे। कुछ लोग हाथापाई के बाद इसका वीडियो बनाते हुए देखे गए तो कुछ दोनों लोगों को रोकते भी नजर आए।

 

 

यहाँ देखें वीडियो (VIDEO)

 

 

दोनों बीजेपी नेताओं के बीच किसी प्रोजोक्ट की आधारशिला पर नाम लिखने को लेकर बहस शुरू हुई थी जो बाद में हाथापाई तक जा पहुंची। अब प्रशासन की मौजूदगी में कैमरे के सामने जनप्रतिनिधियों के ऐसे बर्ताव से उनके आचरण पर सवाल उठने लाजमी हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    48
    Shares
  • 48
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »