VIDEO- पुलिस स्टेशन के हाजत में 2 की मौत, मृतक के शरीर पर जख्म के निशान

AJ डेस्क: बिहार के सीतामढ़ी से एक चौका देना वाली खबर मिल रही है। दरअसल यहाँ हाजत में बंद दो लोगों की मौत हो गई और आरोप यह लग रहा है कि पुलिस हाजत में बंद दोनों व्यक्तियों की मौत पुलिस की पिटाई की वजह से हुई है।

 

 

मामला बिहार के सीतामढ़ी स्थित डुमरा थाना का है। जानकारी के अनुसार लूट और डकैती के मामले में पुलिस ने मोतिहारी के चकिया थाना क्षेत्र से दो लोगों को हिरासत में लिया था। जिन्हें डुमरा थाना हाजत में रखा गया था और यही पुलिस दोनों व्यक्तियों से पूछताछ कर रही थी। सूत्रों कि माने तो हाजत में पुलिस के थर्ड डिग्री को दोनों व्यक्ति सहन नहीं कर सके और दोनों ने दम तोड़ दिया।

 

 

‘अनल ज्योति’ को इस मामले से जुड़ी एक वीडियो मिली है। यह वीडियो उस समय की है जब पुलिस ने गंभीर अवस्था में दोनों व्यक्तियों को हाजत से निकाल कर अस्पताल में दाखिल कराया था। जहाँ उनकी मौत हो गई। यहाँ लिए गए वीडियो में मृत व्यक्तियों के शरीर पर पिटाई के गहरे निशान देखने को मिल रहे है।

 

यहाँ देखें वीडियो (VIDEO)

 

वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच की बात कही है। साथ ही मृत व्यक्तियों के पोस्टमार्टम का वीडियो ग्राफी कराने की भी बात कही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    72
    Shares
  • 72
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »