VIDEO- स्मार्ट फोन से खतरा भी, जेब में रखा मोबाइल सेट अचानक फट गया

AJ डेस्क: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसको देखकर हर कोई हैरान है। एक शख्स की जेब में रखा मोबाइल फोन फट गया। CCTV में पूरा हादसा कैद हो गया है। ट्वीट के मुताबिक, फोन फटने से उसका पैर जल गया है। स्मार्टफोन के उपयोग की सुरक्षा पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो बहुत वायरल हो रहा है।

 

 

आमिर खान नाम के ट्विटर यूजर ने वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा- ‘मुंबई के साकी नाका ने मोटोरोला फोन अचानक जेब में ही फट गया।’ फुटेज में देखा जा सकता है कि फैक्ट्री में दो कर्मचारी बैठे हुए हैं। तभी अचानक एक शख्स की जेब से धुआ निकलने लगता है। जैसे ही वो उठता है तो आग लग जाती है। वो जल्द ही मोबाइल को दूर फेंक देता है और भाग निकलता है। ज्यादा धुआं देख फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी बाहर भाग जाते हैं।

 

 

यहाँ देखें वीडियो (VIDEO)

 

ऐसी घटना पहले भी सामने आ चुकी है। इससे पहले सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 फटा था, जिसके बाद कंपनी ने सभी फोन मार्केट से निकाल लिए थे और नए फोन उतारे थे। इसी साल जनवरी में राजस्थान के रहने वाले 60 वर्षीय शख्स की मौत हो गई थी। उनकी जेब में स्मार्टफोन फट गया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    51
    Shares
  • 51
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »