VIDEO- शनिवार बड़ा ही अशुभ साबित हुआ: सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 10 सदस्यों की मौत

AJ डेस्क: शनिवार की सुबह झारखण्ड के लिए बड़ा ही दर्दनाक साबित हुआ। कार और ट्रक की सीधी भिड़ंत में 10 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में 5 पुरुष, 3 महिला और 2 बच्चे शामिल है। मामला झारखण्ड के रामगढ़ जिला की है।

 

 

जानकारी के अनुसार हटिया का रहने वाला एक परिवार बच्चे का मुंडन संस्कार करा अपने पैतृक गांव से वापस हटिया अपने घर लौट रहा था। इसी बीच रांची-पटना मुख्य मार्ग NH-33 पर कुज्जु के बिरसा चौक के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक से उनकी इनोवा कार सीधे टकरा गई। जिससे मौके पर ही कार सवार दस लोगों की जान चली गई।

 

 

यहाँ देखें वीडियो (VIDEO)

 

 

 

घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक परिवार बिहार के बक्सर जिला स्थित पिहिया जोवियारा गांव का रहने वाला था। जो फिल्हहल रांची के हटिया में रह रहा था। घटना इतनी भीषण थी की मृतकों का शव कार में ही बुरी तरह फंसी हुई थी। जिसे निकालने के लिए प्रशासन को दो क्रेन और 4 घंटे का समय लगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    202
    Shares
  • 202
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »