मुम्बई: CST के समीप फुट ओवर ब्रिज के गिरने से 5 की मौत, दर्जनों घायल, बचाव कार्य जारी

AJ डेस्क: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाला फुट ओवर ब्रिज अचानक गिर गया, जिसमें दबकर 5 लोगों की मौत हो गई जिसका शव बाहर निकाला जा चुका है और 23 लोग घायल बताए जा रहे हैं। अभी भी मलबे में कई लोगों के फंसने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोग मलबा हटाकर फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। सूचना मिलने पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) भी बचाव राहत कार्य के लिए घटनास्थल पहुंच रही है।

 

 

 

सीएसएमटी रेलवे स्टेशन के पास हुए इस हादसे से हड़कंप मच गया है। घटनास्थल पर पुलिस-प्रशासन और सैंकड़ों लोग मौजूद हैं। बचाव राहत का काम जारी है। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम अचानक फुटओवर ब्रिज गिर गया जिसमें ब्रिज पर चल रहे काफी संख्या में लोग नीचे गिर गए। बताया जा रहा है कि गिरने वाला ब्रिज छत्रपति शिवाजी महाराज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 को जोड़ता है। शाम के समय काफी लोग फुट ओवर ब्रिज से गुजर रहे थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    41
    Shares
  • 41
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »