VIDEO- मौत का तांडव: छोटे से विवाद में तीन की हत्या, वाहन भी जला डाला

AJ डेस्क: एक सप्ताह पूर्व एक विवाह समारोह में शुरू हुआ बवाल शुक्रवार को तीन लोगों की मौत के बाद शांत हुआ। जी हां, तीन लोगों की निर्मम हत्या के बाद। मामला बिहार के कैमूर जिला के कीर गांव का है।

 

 

9 मार्च को कीर गांव से सोनहन थाना क्षेत्र के हरला गांव में एक बारात गई थी। रात को मंडप में विवाह कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान दूल्हा पक्ष के कुछ युवकों ने वहाँ मौजूद दुल्हन पक्ष की लड़कियों के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दिया। जिससे गुस्साए लड़की पक्ष के लोगों ने उन मनचले बारातियों की पिटाई कर दी। यही से मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया।

 

 

विवाह के एक रस्म के अनुसार कन्या पक्ष के लोग शुक्रवार की शाम कीर गांव स्थित लड़का के यहाँ पहुंचे थे। इसी दौरान विवाह में छेड़खानी के दौरान मार खाए लड़के वहाँ पहुंचे और लाठी-डंडे से लड़की के घर वालों को पीटना शुरू कर दिया। जिसके बाद विवाद काफी बढ़ गया और देखते ही देखते वहां गोलियां चलने लगी। जिसमें दोनों पक्षो के साथ साथ राहगीर भी गोली लगने से घायल हो गए। इस खूनी संघर्ष के दौरान गांव में खड़ी तीन बाइक, एक बोलेरो और दो ट्रेक्टर को भी फूंक दिया गया।

 

 

इस भीषण मारामारी में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वही दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। जहाँ से डॉक्टरों ने तीन लोगों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी इलाज के लिए जाने के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं इस खूनी संघर्ष की सूचना पर कैमूर के एसपी, भभुआ और मोहनिया के डीएसपी समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच इलाके को पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया।

 

 

यहाँ देखें वीडियो (VIDEO)

 

 

वहीं पुलिस को आता देख अपराधी किस्म के लोग अपने अपने घरों में हथियार के साथ जा छिपे। जिन्हें पुलिस ने घर का ताला तोड़ कर घर से बाहर निकाला और गिरफ्तार कर थाने ले गई। मौके पर पहुंचे कैमूर के एसपी दिलनवाज अहमद ने मीडिया को बताया कि गांव में पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। अब इलाका पूरी तरह से पुलिस के नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि इस मामले में लगभग एक दर्जन लोगो को हिरासत में लिया गया है। घटनास्थल से 2 एक-नाली बन्दुक, 1 पिस्टल, 6 जिन्दा कारतूस और 1 कटारी जब्त किया गया है। फ़िलहाल मामले में सभी आरोपियों को चिन्हित कर आगे की कार्रवाई करने में पुलिस जुटी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    47
    Shares
  • 47
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »