शर्मसार: चार दरिंदों ने नाबालिग के साथ गैंग रेप किया, चारों हुए गिरफ्तार

AJ डेस्क: 35 घंटे। जी हां, वो 35 घंटो तक डर के मारे रह-रह कर सहमति और सिहरती। 35 घंटो तक वो दर्द से बिलखती और सिसकती, लेकिन अपनी आवाज अपनी सीने में ही दबाती रही। उसे डर था लोकलाज का। उसे डर था परिवार के जगहँसाई का। उसे डर था उस धमकी का जो उसे सियाह काली रात में उन चार दरिंदों द्वारा दी गई थी। लेकिन 35 घंटे बाद जब उसका धैर्य का बांध टुटा तो कोयलांचल एक बार फिर शर्मसार हो गया। दरअसल उसके साथ गैंग रेप हुआ था। नाबालिग की शक्ल में आए चार दरिंदों ने काली अँधेरी रात का फायदा उठा उसकी अस्मत तार-तार कर गए थे। मामला देश की कोयला राजधानी धनबाद का है।

 

 

दिन रविवार, जगह धनबाद का चिरकुंडा थाना क्षेत्र। अर्पिता (बदला हुआ नाम) अपने माता-पिता के साथ पास में ही अपने एक रिश्तेदार के यहाँ शादी समारोह में गई हुई थी। दिन भर शादी के कार्यक्रम में इंजॉय करने के बाद अर्पिता रात को वहाँ खाना खाने के बाद अपने घर जाकर आराम करना चाहती थी। लेकिन विवाह कार्यक्रम रात में होने की वजह से उसके माता-पिता कार्यक्रम में ही रुकने की बात अर्पिता को बताते है। अर्पिता का घर वहाँ से थोड़ी ही दूर पर होने की वजह से वह अकेले ही घर के लिए निकल जाती है।

 

 

वो अभी कुछ सौ कदम की दुरी ही तय की थी की वहाँ पहले से खड़े चार नाबालिगों ने उसे घेर लिया। अर्पिता अभी कुछ समझ पाती उससे पहले ही उन चारों ने उसकी चीखें उसके मुँह में ही दबा दिया। इसके बाद वो चारों अर्पिता को पास के झाड़ियों में ले कर चले गए। जहाँ उम्र से चारों नाबालिगों ने अर्पित के साथ बारी-बारी से रेप किया। जाते-जाते दरिंदे ये बात किसी को न बताने की अर्पिता को धमकी भी दे गए।

 

 

अर्पिता लोकलाज के डर से लगभग 35 घंटो तक चुप रही। इस दौरान वो एक जिन्दा लास की तरह घर के एक कमरे में पड़ी रही। परिजनों ने उसकी इस चुप्पी का कई बार कारन पूछना चाहा। इसपर भी अर्पिता चुप रही। लेकिन आज सुबह उसने अपनी चुप्पी को तोड़ दिया। उसने डर और दर्द के सारे बंधनों को निकाल कर फेक दिया। अब वो न्याय चाहती थी। अब वो उन दुराचारियों को सजा दिलाना चाहती थी। जिसमें उसके परिजनों ने भी साथ दिया और चिरकुंडा थाना में इस गैंग रेप की लिखित शिकायत दर्ज कराया।

 

 

पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को समझते हुए इसपर तत्काल कार्रवाई करते हुए अर्पिता को मेडिकल जांच के लिए धनबाद स्थित पीएमसीएच भेज दिया। इसके बाद चारों आरोपी नाबालिगों को गिरफ्तार कर जुबेनाइल कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी आरोपियों को बच्चा जेल भेज दिया गया है। सभी आरोपी नाबालिग धनबाद के कुमारधुबी कोलियरी के पास के रहने वाले बताए जाते है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    23
    Shares
  • 23
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »