VIDEO- प्रियंका की गंगा यात्रा के दौरान इस फ़िल्मी हस्ती ने आखिर क्या तंज कसा जो वायरल हो गया (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के प्रचार में पूरी जीजान सेजुटी हुई हैं। इस दौरान वे जनता से कनेक्शन बनाने के लिए स्टीमर से भी यात्रा करती दिख रही हैं। प्रियंका गाधी का गंगा नदी में स्टीमर से प्रचार-प्रसार प्रयागराज और वाराणसी के बीच धुंआधार तरीके से जारी हैं। इसी दौरान कल प्रियंका गांधी का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। जिसमें प्रियंका गांधी स्टीमर में यात्रा करती दिख रही थीं, वहीं तट पर खड़े लोगों ने उन्हें देखा तो हाथ हिला कर उनका अभिवादन करते दिखे, कांग्रेस महासचिव ने जनता से पूछा, ‘इतनी दूर से कैसे पहचाना?’ अब प्रियंका के इस वीडियो को लेकर ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के को-प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने Twitter पर तंज कसा है। तंज भी ऐसा की आप अपना सिर पकड़ लेंगे। आप खुद देख लीजिए-

 

 

 

 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ है। फिल्म प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने प्रियंका गांधी के इस वीडियो और कमेंट को निशाना बनाया और अपने Twitter पर लिखा, “लुटेरों को दूर से ही पहचान लिया जाता है! वैसे लोग हैं कहां पर!” बता दें अशोक पंडित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे अपने तीखे व्यंग्य के लिए भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं।

 

 

यहाँ देखें वीडियो (VIDEO)

 

 

प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों पूर्वी उत्तर प्रदेश में धुंआधार प्रचार कर रही है और कांग्रेस को लेकर उत्तर प्रदेश में नई जान फूंकने में लगी हैं। वहीं, अशोक पंडित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने की वजह से वे देश से जुड़े अधिकतर मसलों पर ट्वीट करते ही रहते हैं। अशोक पंडित संजय बारू की किताब पर बनी फिल्म ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के को-प्रोड्यूसर हैं। अशोक पंडित इंडियन फिल्म ऐंड टीवी डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) के अध्यक्ष भी हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    43
    Shares
  • 43
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »