VIDEO- माँ के दरबार में आखिर प्रियंका क्या सुनी, जिससे वह विचलित हो उठी (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: प्रियंका गांधी वाड्रा लोकसभा चुनाव को लेकर इन दिनों तीन दिवसीय गंगा यात्रा पर हैं। इसी बीच प्रियंका गांधी मंगलवार को उत्तर के मिर्ज़ापुर में मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन करने पहुंची। लेकिन इस दौरान मंदिर के बाहर ‘मोदी मोदी’ के नारे ने उन्हें विचलित कर दिया।

 

 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को प्रयागराज में लेटे हनुमान जी के दर्शन किए और विधि विधान से गंगा की आरती और पूजा की। इसके बाद क्रूज बोट से प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रयागराज से बनारस की तीन दिवसीय यात्रा शुरू हुई। 140 किलोमीटर का ये सफ़र 3 दिनों तक चलेगा। इस दौरान प्रियंका गंगा के किनारे बसी बस्तियों में लोगों से मिल रही हैं और छोटी-छोटी सभाएं भी कर रही हैं।

 

 

इससे पहले प्रियंका गांधी के इस कार्यक्रम का वाराणसी के वकीलों ने भी विरोध किया है। वकीलों के एक समूह ने सोमवार को जिला मजिस्ट्रेट को एक पत्र सौंपा है। जिसमें उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दिये जाने का अनुरोध किया गया है। पत्र में दावा किया गया है कि प्रियंका ईसाई हैं और सनातन धर्म के प्राचीन मूल्यों को ध्यान में रखते हुए उन्हें मंदिर में प्रवेश करने से रोका जाना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित कर लिखे गए पत्र में कहा गया कि उनकी पूजा की जगह मंदिर नहीं बल्कि चर्च है।

 

 

यहाँ देखें वीडियो (VIDEO)

 

राहुल के कार्यक्रम में भी लगे थे मोदी-मोदी के नारे

वहीं एक दिन पहले बेंगलुरु में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के एक कार्यक्रम के बाहर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारेबाजी किया था। कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उद्यमियों को संबोधित कर रहे थे। “मोदी, मोदी” के नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने पोस्टर उठा लिए, जिनमें गांधी से कार्यक्रम स्थल छोड़ने को कहा गया था। शोर बढ़ने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    17
    Shares
  • 17
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »