VIDEO- क्रिकेट का विवाद खूनी होली तक पहुंचा, दबंगों की दबंगई देखें इस वीडियो में

AJ डेस्क: कहते है ‘होली पर दुश्मन भी गले लग जाते है…’ लेकिन हरियाणा के गुरुग्राम में कुछ दबंगों ने एक मुस्लिम परिवार के साथ खून की होली खेली। सरेआम हुई गुंडागर्दी इस परिवार को रंगों की जगह उनके ही खून से उन्हें सराबोर कर दिया। पर यह घटना वीडियो में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कुछ युवक लाठी डंडों से लैस होकर बेरहमी के साथ 2 युवकों को पीटे जा रहे हैं, वहीं परिवार की एक महिला दबंगों से रहम की भीख मांग रही है। मामला बढ़ने पर पुलिस ने केस दर्ज कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।

 

यहाँ देखें वीडियो (VIDEO)

 

 

जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत क्रिकेट बॉल लगने से हुई। बताया जा रहा है कि घटना से पहले मुस्लिम परिवार के बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान उनकी बॉल होली खेल रहे एक युवक को जा लगी। इस बात पर वहाँ होली खेल रहे कुछ युवक भड़क गए और उस बच्चे के घर पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद कुछ और लोग वहाँ आ गए और देखते ही देखते लाठी डंडों के साथ बच्चे के घर और हमला बोल दिया।

 

 

इस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने बताया है कि दर्जनों हमलावरों के खिलाफ धारा 307, 452, 427, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही गुरुग्राम पुलिस ने भी इस बात की जानकारी अपने ट्विटर के जरिए दी है। पुलिस से इस मामले में ये भी बताया है कि शाहिद नाम के पीड़ित ने बताया है कि छह से सात शराबी पुरुषों ने भूप सिंह नगर में अपने घर के बाहर सड़क पर क्रिकेट नहीं खेलने के लिए कहा था।

 

 

जब परिवार ने क्रिकेट खेलना जारी रखा, तो 40 से अधिक लोगों ने उसके घर पर डंडों, लोहे की छड़ों, हॉकी स्टिक और पानी के पाइप से हमला किया और बेरहमी से उनकी पिटाई की। जब पीड़ित परिवार ने पुलिस की मदद के लिए फोन किया तो पुलिस 40 मिनट बाद आई। तब तक हमलावर भाग चुके थे।

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    30
    Shares
  • 30
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »