बिहार राजग के 39 उम्मीदवारों का लिस्ट जारी, खगड़िया का तय नहीं

AJ डेस्क: बिहार में NDA ने आज लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। बीजेपी के भूपेंद्र यादव ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। घोषणा के अनुसार सारण से राजीव प्रताप रूड़ी (BJP), सीवान से कविता सिंह (JDU), गोपालगंज से आलोक कुमार (JDU), गिरिराज सिंह को बेगूसराय  से टिकट मिला। महारजगंज से जनार्दन सिंह (BJP), पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद (BJP), अररिया से प्रदीप सिंह (BJP), नालंदा से कौशलेंद्र कुमार (JDU), बक्सर से अश्विनी चौबे (BJP), गया से विजय कुमार मांझी (JDU), दरभंगा से गोपाल ठाकुर (BJP), सासाराम से छेदी पासवान (BJP), आरा से राजकुमार सिंह (BJP), जमुई से चिराग पासवान (LJP), पूर्वी चंपारण से राधामोहन सिंह (BJP), वैशाली से वीणा देवी (LJP), नवादा से चंदन कुमार (LJP), रामकृपाल यादव पाटलिपुत्र से लडे़ंगे।

 

 

वहीं संजय जयसवाल पश्चिमी चंपारण (BJP), महमूद अशरफ किशनगंज से (JDU), दुलार चंद गोस्वामी कटिहार से (JDU), संतोष कुशवाह पूर्णिया से  (JDU), नित्यानंद राय उजियारपुर (BJP), रमादेवी शिवहर से (BJP), अजय निषाद मुजफ्फरपुर से (BJP), मधुवनी से अशोक कुमार (JDU), सुपौल से दिलेश्वर कामत (JDU), काराकाट से महाबली सिंह (JDU) मुंगेर से ललन सिंह (JDU)। सीवान से कविता सिंह (JDU), सीतामढ़ी से डॉ. वरुण (JDU), जहानाबाद से चंदेश्वर चंद्रवंशी (JDU), भागलपुर से अजय मंडल (JDU), झंझारपुर से आरपी मंडल (JDU) से।

 

 

 

 

बता दें कि बिहार में 7 चरणों में 11, 18, 23, 29 अप्रैल, 6, 12 और 19 मई को होंगे। 11 अप्रैल को 4 सीटों पर, 18 अप्रैल को 5 सीटो पर, 23 अप्रैल को 5 सीटों पर, 29 अप्रैल को 5 सीटों पर, 06 मई को 5 सीटों पर, 12 मई को 8 सीटों पर और 19 मई को 8 सीटों पर चुनाव होंगे।

 

पहले चरण में 11 अप्रैल- औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई में मतदान होगा
दूसरे चरण में 18 अप्रैल- किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका मतदान होगा।
तीसरे चरण में 23 अप्रैल- झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया मतदान होगा
चौथे चरण में 29 अप्रैल- दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में मतदान संपन्न होगा।
पांचवें चरण में छह मई- सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर में मतदान होगा।
छठे चरण में 12 मई- छठे चरण में वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज में मतदान होगा।
सातवें और अंतिम चरण में 19 मई- पटना साहिब ,नालंदा, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, जहानाबाद, काराकाट में मतदान होगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    80
    Shares
  • 80
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »