झारखण्ड महा गठबंधन में कांग्रेस 7, जे एम एम 4, जे वी एम 2 और राजद को एक सीट मिला, यहाँ देखें कौन सी सीट किसके खाते में

AJ डेस्क: झारखंड में महागठबंधन ने सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन ने अपने रांची स्थित आवास पर एक प्रेस वार्ता कर इसका ऐलान किया। इस ऐलान के मुताबिक झारखंड के 14 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस-7 सीट, झामुमो- 4 सीट, झाविमो-2 सीट और राजद एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।

 

 

वहीं एक सीट मिलने से राजद नाराज है, जिस वजह से राजद इस प्रेस वार्ता में भी शामिल नहीं हुआ। वहीं कांग्रेस ने राजद से इस मुद्दे पर वार्ता कर नाराजगी दूर करने की बात कहीं। इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महागठबंधन की तरफ से एक अल्पसंख्यक नेता को राज्यसभा भेजा जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव हेमंत सोरेन के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और झामुमो को ज्यादा सीटें दी जाएंगी।

 

 

यहाँ देखें किसके खाते में कौन सी सीट आई है।

रांची – (कांग्रेस)

खूंटी – (कांग्रेस)

लोहरदगा – (कांग्रेस)

हजारीबाग – (कांग्रेस)

चतरा – (कांग्रेस)

धनबाद – (कांग्रेस)

पश्चिम सिंहभूम – (कांग्रेस)

दुमका – (झामुमो)

राजमहल – (झामुमो)

गिरिडीह – (झामुमो)

जमशेदपुर – (झामुमो)

कोडरमा – (झाविमो)

गोड्डा – (झाविमो)

पलामू – (राजद)

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    38
    Shares
  • 38
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »