VIDEO- भयावह: भीषण सड़क दुर्घटना में 5 की मौत, 8 गम्भीर रूप से जख्मी (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: कहते है, हम जो भी क्रिया करते है उसका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष असर समाज पर पड़ता ही है। कुछ ऐसा ही आज पटना की सड़कों पर देखने को मिला। जहाँ दो ट्रकों के आपसी रस्साकसी में 5 बेकसूर लोगों की बलि चढ़ गई। मामला पटना के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र की है।

 

 

जानकारी के अनुसार बख्तियारपुर के रानी सराय गांव के पास से गुजर रही मुख्य सड़क पर दो ट्रक तेज रफ़्तार के साथ आपस में ओवरटेक कर रहे थे। तभी सामने से आ रही एक टेम्पो और एक मोटरसाइकिल इनकी इस जिद के चपेट में आ गए। जिससे दोनों ट्रकों की जिद एक भयावह दुर्घटना में तब्दील हो गया। तेज आवाज के साथ हुई इस सड़क दुर्घटना में टेम्पो और मोटरसाइकिल सवार चार लोगों की मौके पर ही जान चली गई। जबकि अस्पताल जाने के क्रम में एक और यात्री ने दम तोड़ दिया। वहीं इस घटना में 8 अन्य यात्री भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से बख्तियारपुर स्टेशन पर उतरे घटना में शिकार यात्री बाढ़ स्थित एनटीपीसी पावर प्रोजेक्ट में काम करने जा रहे थे। तभी रानी सराय गांव के पास ओवरटेक कर रहे दो ट्रकों के चपेट में यात्रियों से भरी टेम्पो और एक अन्य मोटरसाइकिल आ गई। जिसमें बाइक और टेम्पो के परखच्चे उड़ गए। देखते ही देखते सड़क पर चीख-पुकार मच गया। सड़क पर चारों तरफ मौत और दर्द के सबूत फैल गए।

 

यहाँ देखें वीडियो (VIDEO)

 

इस दुर्घटना में टेम्पो बूरी तरह से पलट गई। जिससे टेम्पो में ही कई यात्री फस गए थे। जिन्हें मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और स्थानीय पुलिस की मदद से काफी मसक्कत के बाद निकाला गया। इस भयावह हादसे की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच राहत कार्य में जुट गए। काफी परिश्रम के बाद दुर्घटना में शिकार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस ने इस दुर्घटना में मारे गए लोगों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    76
    Shares
  • 76
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »