नजरों को धोखा देने वाली तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं सोशल मीडिया पर

AJ डेस्क: चुनाव आते ही पार्टी सपोर्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो जाते। जो एक-दूसरे को नीचा दिखाने के चक्कर में कुछ भी अनाप-सनाप पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल देते है। जो काफी तेजी से शेयर और लाइक भी होने लगता है। जिससे आम जनता भर्मित भी होने लगती है। आज हम आपकों एक ऐसा ही पोस्ट न सिर्फ दिखाएंगे बल्कि उसकी सच्चाई से भी आपकों रु-ब-रु कराएंगे।

 

 

एक-दूसरे को कड़ी चुनावी टक्कर देने की होड़ में लग गई हैं। इस चक्कर में ये पार्टियां अगले को नीचा दिखाने से भी बाज नहीं आ रही हैं। जिसको लेकर कई बार झूठ का भी सहारा लिया जा रहा है। ऐसा ही कुछ यूपीए की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की वायरल हुई इस तस्वीर के साथ भी नजर आ रहा है।

 

 

 

 

इस तस्वीर में सोनिया गांधी को मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल गयूम के साथ अजीबोगरीब हाल में बैठा दिखाया गया है। फोटो को ‘लो बे चमचो सबूत, कैसे बनी कैसे बनी! टमाटर बिना चटनी कैसे बनी’, ‘कांग्रेसी गुलामों अपने राजमाता की दिव्य दर्शन करो, छुप छुप के मजे ले रही हैं’ जैसे कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है। फेसबुक पर कांग्रेस विरोधी पेज और ग्रुप में यह तस्वीर काफी तेजी से लाइक और शेयर भी किया जा रहा है। खासतौर पर इस फोटो को आसाराम बापू के नाम से चल रहे फेसबुक अकाउंट और वी सपोर्ट नरेन्द्र मोदी ग्रुप में पोस्ट किया गया है। इस तस्वीर के चलते लोगों ने सोनिया गांधी के प्रति अलग-अलग तरह की धारणाएं भी बना ली हैं।

 

 

इससे पहले हुए चुनावों में भी कांग्रेस को गलत दिखाने के लिए इस फोटो को खूब वायरल किया गया था, इनमें योगी सरकार जैसे फेसबुक पेज और कुछ ट्विटर हैंडल शामिल हैं।

 

 

लेकिन यह फोटो नकली है

थोड़ा समझदारी दिखाएं और फोटो को गौर से देखें तो समझ आ जाएगा कि इस तस्वीर में फोटोशॉप टूल का बखूबी इस्तेमाल किया गया है।

 

 

 

इससे जुड़ी असली फोटो गेटी इमेजेस पर मिलती है, जोकि 2005 के दौर की है, इसमें सोनिया गांधी, अब्दुल गयूम के साथ तो हैं मगर पर्याप्त दूरी पर बैठी हैं। फोटोशॉप के जरिए दोनों के बीच के स्पेस को कम किया गया है। तो ध्यान रखे, दिखावे पे न जाए, अपनी अक्ल लगाए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    68
    Shares
  • 68
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »