रोए तो फेविकोल से होंठ साट दिया जाएगा, यह डायलॉग नहीं

AJ डेस्क: लोग परेशानी से बचने के लिए अजीब-अजीब हरकत करते रहते है। कभी कभी तो ये हरकत लोग अपने बच्चों के साथ भी कर बैठते हैं। जो काफी खतरनाक साबित हो सकता है। एक ऐसी ही घटना का जिक्र आज हम इस रिपोर्ट में करने जा रहे है। जिसे जानकार आप अपना सर पकड़ लेंगे।

 

 

बिहार में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको जानकार सभी हैरान हैं। दरअसल बिहार के कटिहार में एक महिला ने अपने बेटे को चुप कराने के लिए उसके होठों पर फेवीक्विक (एक तरह का गोंद) लगा दिया। जिससे उसके होठ चिपक गए। उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसका बच्चा जोर-जोर से रो रहा था। बच्चे के पिता को जब यह पता चला तो उसके होश उड़ गए। पिता ने बच्चे को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि अब बच्चे की तबीयत ठीक है।

 

 

वहीं बच्चे के पिता ने कहा- ‘जब मैं काम के बाद घर आया तो बच्चा बिलकुल शांत था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। जब मैंने अपनी पत्नी शोभा से पूछा तो उसने कहा- ”बच्चा हमेशा ही रोता रहता है। अब उसके होठों पर गोंद लगा दी है। अब वो बिलकुल नहीं रोएगा।” पिता को शुरुआत में लगा कि बच्चे ने गलती से डिटर्जेंट खा लिया होगा। जिसकी वजह से झाग निकल रहा होगा। उसने बच्चे का मुंह धोने की भी कोशिश की। लेकिन उसका मुंह चिपका हुआ था।

 

 

पत्नी के कहने के बाद उसके होश उड़ गए और वो बच्चे को आनन फानन में अस्पताल लेकर भागा। अस्तपाल में बच्चे भर्ती कराया गया। बच्चे को अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है। सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जैसे ही इस खबर का पता चला तो लोग ने उस मां की खिचाईं करनी शुरू कर दी हैं।

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    28
    Shares
  • 28
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »