राजद की डूबती नैया का पतवार संभाला गौतम सागर ने

AJ डेस्क: झारखण्ड में लगभग डूब चुकी आरजेडी की नैया को बचाने के लिए गौतम सागर राणा ने आज झारखण्ड आरजेडी के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। अब उनके सामने न सिर्फ मरणासन में जा चुकी आरजेडी को झारखण्ड में जिन्दा करने की चुनौती होगी बल्कि उन्हें अपना सम्मान बचाने के लिए महागठबंधन को भी मानना होगा।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद गौतम सागर राणा ने मीडिया से बातचीत के दौरान पार्टी को बीच मझधार में छोड़ भाजपा में शामिल हुई अन्नपूर्णा देवी पर जमकर बरसे। उन्होंने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की कभी करीबी रही अन्नपूर्णा देवी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी छोड़ कर किसी के चले जाने मात्र से पार्टी की शेहत पर कोई असर नहीं पड़ता। पार्टी हमेसा ही अपनी नीति और सिद्धांतों से चलती है। जबकि अन्नपूर्णा देवी ने पार्टी के नीति एयर सिद्धांतो के खिलाफ जाकर पार्टी को धोखा दिया है। उनकी माने तो अन्नपूर्णा देवी करीब 2 महीने से भाजपा का दामन थामने का प्रयास कर रही थी।
वहीं महागठबंधन द्वारा झारखण्ड में हुए सीट बंटवारे और उसपर राजद की नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी सम्मानजनक सीटों की मांग कर रही है। इसके लिए महागठबंधन के शिर्ष नेताओं से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बातचीत भी लगातार जारी है। अब इसपर अंतिम निर्णय पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को ही लेना है।
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!