बिन दुल्हे की बारात है महागठबन्धन, विपक्षी नेताओं के अकूत सम्पति पर भी सवाल

AJ डेस्क: झारखण्ड के धनबाद स्थित जिला परिषद मैदान में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प सभा में हिस्सा लेने पहुंचे झारखण्ड लोकसभा प्रभारी मंगल पाण्डेय सभा से पूर्व एक प्रेस वार्ता के दौरान अपने विपक्षियों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा, महागठबंधन में शामिल ये लोग वैसे बारात का हिस्सा है, जिसका दूल्हे का पता ही नहीं।’ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और झारखण्ड के पूर्व सीएम पर भी बरसे।

 

 

देश की कोयला राजधानी धनबाद में पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा के झारखण्ड लोकसभा प्रभारी मंगल पाण्डेय ने कहा, ‘देश की आजादी के बाद लगभग चालीस वर्षो तक गांधी परिवार ने ही इस देश पर शासन चलाया। उनके ही पार्टी की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कहा था कि गरीबी हटाओ, पर इन चालीस सालों में गरीबी घटने की जगह अविश्वसनीय तरीके से बढ़ती ही गई। आखिर गरीबी क्यों नहीं हटी? इसका जवाब राहुल गांधी क्यों नहीं देतें। आज जब जनता उन्हें और उनके लिमिटेड पार्टी को नकार चुकी है तो वह गरीबो को सालाना 72 हजार रूपये देने का झूठा लॉलीपॉप दिखा उनका वोट पाने का कोशिश कर रहे है।’ उन्होंने आगे कहा कि कुछ ऐसा ही लॉलीपॉप उन्होंने विधानसभा चुनाव में वोट पाने के लिए कर्णाटक, मध्यप्रदेश और राजस्थान में दिया था। जहाँ आज भी गरीब किसान उनके वादे पुरे होने की बाट जोह रहे है।

 

 

इस दौरान उन्होंने महागठबंधन को आड़े हाथ लेते हुए कहा, ‘महागठबंधन के पास अब तक कोई चेहरा नहीं है। आज राहुल गांधी और उनकी माँ खुद बेल पर बाहर है। ऐसे में इनका निष्पक्ष सरकार देने का वायदा सिर्फ ढकोसला है। उन्होंने झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी हमला बोला। मंगल पाण्डेय ने हेमंत सोरेन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पास आज 4 सौ करोड़ रूपये से भी अधिक की संपत्ति है। हेमंत सोरेन क्या जवाब देंगे की उन्होंने इतनी अकूत संपत्ति कहा से अर्जित की है?

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    37
    Shares
  • 37
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »