VIDEO- अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत बना सुपर पावर, मिशन शक्ति हुआ सफल: मोदी (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने देश को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी सुपरपावर बन गया है। एक लाइव सैटेलाइट पर अटैक किया गया। भारत ने एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराने में सफलता हासिल की है अमेरिका, चीन और रूस के बाद ऐसा करने वाला भारत चौथा बड़ा देश बना है।

 

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने अंतरिक्ष में एक सैटेलाइट को मार गिराया है। पीएम बोले कि भारत ने इस मिशन को ‘मिशन शक्ति’ का नाम दिया है। आज भारत अंतरिक्ष में महाशक्ति बन गया है। पीएम ने बताया कि LEO सैटेलाइट को मार गिराना एक पूर्व निर्धारित लक्ष्य था, इस मिशन को सिर्फ 3 मिनट में पूरा किया गया है।

 

 

यहाँ देखें वीडियो (VIDEO)

 

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के वैज्ञानिकों ने इस मिशन के सभी लक्ष्यों को हासिल किया है, इसके लिए भारत में निर्मित सैटेलाइट का इस्तेमाल किया गया था। पीएम ने बताया कि आज हमारे पास पर्याप्त संख्या में सैटेलाइट हैं जिससे कृषि, रक्षा, सुरक्षा, संचार समेत कई क्षेत्रों में सहायता मिल रही है।

 

 

पीएम ने कहा कि भारत की कोशिश किसी देश को नुकसान पहुंचाने की नहीं है, बल्कि रक्षात्मक रवैया अपनाने के लिए है। पीएम बोले कि हमारा ये ऑपरेशन किसी भी तरह की संधि का उपयोग भी नहीं करता है, जिससे देश में सुरक्षा और शांति का माहौल बना रहा।

 

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी कोशिश शांति बनाए रखना है ना कि युद्ध का माहौल बनाना। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई में किसी भी तरह के अंतरराष्ट्रीय नियम का उल्लंघन नहीं किया गया है।

 

 

इससे पहले पीएम ने ट्वीट करके कहा था- मेरे प्यारे देशवासियों, आज सवेरे लगभग 11.45 – 12.00 बजे मैं एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आप के बीच आऊंगा। इसके बाद से ही पूरा देश पीएम के संबोधन का इंतजार कर रहा था।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    36
    Shares
  • 36
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »