जेल में “भाई जी” और “बबुआ” के बीच पकी राजनीतिक खिचड़ी, देखें ऊंट किस करवट बैठेगा

AJ डेस्क:  मेंशन से ऊपजे चुनावी टेंशन को दूर करने पशुपतिनाथ सिंह उर्फ भाई जी आज धनबाद मंडल कारा पहुंचे। यहाँ उन्होंने जेल में बंद भाजपा से झरिया विधायक व पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी संजीव सिंह से मुलाकात की। लगभग 20 से 25 मिनट तक धनबाद जेल में सांसद और विधायक के बीच हुई राजनीतिक गुफ्तगू धनबाद लोकसभा चुनाव को लेकर काफी अहम तो माने ही जा रहे है साथ ही इस विशेष भेंट के कई राजनीकित मायने भी निकाले जा रहे हैं।

 

 

चिलचिलाती धूप में मंगलवार के दिन जैसे ही धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह का काफिला धनबाद जेल गेट पहुँचा राजनीतिक पंडितों और मीडिया के कान खड़े हो गए। देखते ही देखते धनबाद जेल के बाहर मीडिया कर्मियों और भाजपा समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। कुछ राजनीति के जानकार भी दूर खड़े होकर इस पुरे घटना क्रम पर अपनी कान और आँख गड़ाए नजर आए। सभी अपने-अपने स्तर से इस मुलाकात के मायने निकालने में लगें रहें। लगभग 20 से 25 मिनट के इस विशेष भेंट के बाद भाई जी जेल गेट से बाहर आए।

 

 

मीडिया ने एक के बाद एक कई सवाल पीएन सिंह से किये लेकिन भाई जी ने बस इसे एक शिष्टाचार भेंट बता सभी मीडिया कर्मियों के जिज्ञासाओं पर पूर्ण विराम लगा दिया। भाई जी ने कहा, ‘यह महज एक शिष्टाचार भेंट थी। हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र देश है और यहाँ होने वाले चुनाव में कोई भी खड़ा हो सकता है। लेकिन विधायक जी (संजीव सिंह) किसी भी स्थिति में हमारे साथ खड़े है।’

 

 

बता दें कि सिंह मेंशन के युवराज संजीव सिंह भाजपा से झरिया के विधायक है। इससे पूर्व उनकी माता कुंती सिंह लगातार दो बार इस सीट से भाजपा की विधायक रही है। वही इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट से धनबाद के सांसद चुनाव मैदान में है। वो इस जीत के साथ धनबाद लोकसभा सीट से जीत का हैट्रिक लगाना चाहते है। लेकिन सिंह मेंशन के युवराज व झरिया विधायक संजीव सिंह के ही अनुज सिद्धार्थ गौतम उनके रास्ते में रोड़ा अटका रहे है।

 

 

दरअसल सिंह मेंशन के छोटे युवराज सिद्धार्थ गौतम उर्फ मनीष सिंह लोकसभा चुनाव 2019 में धनबाद संसदीय सीट से पहले ही ताल ठोक चुके है। इतना ही नहीं मनीष लोकसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर पूरे दम-ख़म के साथ तैयारियों में भी जुटे हैं। ऐसे में भाई जी को थोड़ी-बहुत चुनावी टेंशन होना तो लाजमी है। जिसे कम करने को लेकर भाई जी लगातार जेल में बंद झरिया विधायक व सिंह मेंशन के युवराज संजीव सिंह से संपर्क बनाए हुए है और चुनावी गणित पर जोड़ घटाओं करने में जुटे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    15
    Shares
  • 15
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »