VIDEO- माही भी अपने फैन्स का करते हैं सम्मान-मुम्बई में देखने को मिला एक वाक्या (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। माही अपने फैन्स के बीच भी बेहद लोकप्रिय हैं। वह अपने फैन्स से उतने ही प्यार और सम्मान के साथ मिलते हैं जितना उनके फैन्स उन्हें प्यार करते हैं। एक ऐसा ही वाकया मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई में खेले गए मैच को दौरान देखने को मिला। महेंद्र सिंह धोनी जिस दौरान मैदान पर मौजूद थे उस समय वानखेड़े स्टेडियम में चारों तरफ धोनी-धोनी के नारे गूंज रहे थे। मैच समाप्त होने के बाद माही से मिलने उनकी एक स्पेशल फैन्स पहुंची।

 

 

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इस स्पेशल फैन्स को दूर से देख लिया और खुद उनके पास पहुंच गए। दरअसल महेंद्र सिंह धोनी से मिलने वालों में एक वृद्ध महिला और उसकी पोती थी। बुजुर्ग महिला के हाथ में एक बोर्ड था जिस पर लिखा था कि मैं सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी के लिए आई हूं।

 

 

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फैन्स के प्रति सम्मान दिखाते हुए उनके साथ सेल्फी ली। इस दौरान बुजुर्ग महिला की पोती ने महेंद्र सिंह धोनी को देखते हुए पैर छुए। जिसके बाद धोनी ने उसे आशीर्वाद भी दिया। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने उस लड़की को ऑटोग्राफ भी दिया।

 

 

यहाँ देखें वीडियो (VIDEO)

 

 

बताते चलें कि 3 अप्रैल को मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला गया था। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियन्स ने पहले खेलते हुए 170 रन बनाए थे।

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    36
    Shares
  • 36
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »