विरोधी अपना भ्रम तोड़ लें- मैं बैकफुट पर नहीं आ सकता -मनीष सिंह

AJ डेस्क: राजनीति के क्षेत्र में सिंह मेंशन किसी पार्टी का मोहताज नहीं है। कोयलांचल में इस घराने की अलग छवि है, यह पहचान का मोहताज नहीं है। सिंह मेंशन के सिद्धार्थ गौतम उर्फ़ मनीष का कहना है कि विरोधी अपना भ्रम तोड़ लें, वह पूरी ईमानदारी और गम्भीरता के साथ लोक सभा चुनाव लड़ रहे हैं।

 

 

“अनल ज्योति” के साथ बात करते हुए सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि हमारे परिवार के सदस्य पिछले 18 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं। भाजपा चिंतन करके देखे की इस दो दशक में सिंह मेंशन का पार्टी के लिए क्या योगदान रहा है और पार्टी ने इस घराने को क्या दिया है। एक सवाल के जवाब में मनीष कहते हैं परिवार के दूसरे सदस्यों और उनके विचारधारा में अंतर है। इसलिए वह भाजपा के साथ नहीं हैं। उनकी राजनीति सोच अलग है।

 

 

मन में आक्रोश और पीड़ा का मिश्रण दर्शाते हुए मनीष ने कहा कि जो लोग नहीं चाहते कि मैं चुनाव लड़ूं, वही तरह तरह की भ्रातियां फैला रहे हैं। जबकि जनता मजदूर संघ और सिंह मेंशन के समर्थक पूरी सक्रियता के साथ चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं। धनबाद जेल में पिछले दिनों उनके भाई विधायक संजीव सिंह और सांसद पी एन सिंह के मुलाकात के संदर्भ में पूछे जाने पर मनीष ने कहा कि वह दोनों एक ही पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं। यह औपचारिक भेंट भी हो सकती है। उनके भेंट करने और वार्ता करने से हमारे चुनाव लड़ने का कोई सम्बन्ध नहीं है।

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    40
    Shares
  • 40
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »