VIDEO- कीर्ति आजाद के चुनावी रथ पर भीतरघात का खतरा, काला झंडा दिखाया (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: धनबाद जिला कांग्रेस में काफी अंदर तक अपनी जड़े जमा चुका आपसी गुटबाजी कब किसके सिर चढ़ कर तांडव करना शुरू कर दे अब ये कहना मुश्किल होता जा रहा है। सबसे बड़ी विडंबना तो यह है कि धनबाद जिला कांग्रेस में अब अपने आलाकमान के फैसलों के प्रति भी इज्जत समाप्त होता जा रहा है। तभी तो पार्टी के जिस उम्मीदवार (कीर्ति झा आजाद) का स्वागत फूल-माला से होना चाहिए था, उनका स्वागत कांग्रेसियों ने काले झंडे और बाहरी प्रत्याशी बाहर जाओ के नारे से किया।

 

 

लंबे समय तक माथापच्ची करने के बाद अंततः कांग्रेस ने धनबाद संसदीय सीट के लिए भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए क्रिकेटर कीर्ति आजाद को अपना प्रत्याशी घोषित किया। हालांकि उनके नाम के चर्चा मात्र से ही यहाँ पार्टी में विरोध के स्वर सुनाई देने लगें थे। बावजूद इसके पार्टी ने धनबाद लोकसभा से कीर्ति आजाद को ही अपना प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद शुक्रवार को एक प्रत्याशी के रूप में पहली बार धनबाद पहुंचे कीर्ति आजाद को अपनी ही पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा भारी विरोध का सामना करना पड़ा है।

 

 

दरअसल धनबाद पहुँचते ही कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद अपने चुनाव प्रचार के काम में जुट गए है। इसी क्रम में उनका काफिला आज झरिया के बनियाहिर के समीप से गुजरा। जहां पहले से इंतजार कर रहे कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें काला झंडा दिखाते हुए कीर्ति आजाद वापस जाओं के नारे लगाये। इसके कुछ ही समय बाद धनबाद के होटल ब्लैक रॉक जहां कीर्ति आजाद मीडिया को संबोधित करने पहुंचे थे। यहाँ भी उन्हें अपनी ही पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा न सिर्फ काला झंडा दिखाया गया बल्कि एक बार फिर उन्हें वापस जाओ के नारे से दो-चार होना पड़ा।

 

 

देखें वीडियो-

 

 

दरअसल ये विरोध प्रदर्शन ददई दुबे गुट के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया। इन कार्यकर्ताओं का मानना है कि धनबाद सीट से किसी स्थानीय नेता को ही प्रत्याशी बनाया जाना चाहिए, न की किसी बाहरी उम्मीदवार को। इन कार्यकर्ताओं की माने तो कांग्रेस अलाकमान ने धनबाद लोकसभा सीट से कीर्ति आजाद के रूप में काफी कमजोर कैंडिडेट को उतारा है। जिनके जीतने की कोई उम्मीद नहीं है। विरोध जाता रहे इन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान को याद दिलाते हुए कहा कि ‘राहुल गांधी ने पहले ही कहा था कि पार्टी किसी भी सीट पर कोई पैराशूट प्रत्याशी को नहीं उतारने वाली। तो फिर दरभंगा से सांसद कीर्ति आजाद धनबाद संसदीय सीट पर कैसे लेंड कर गए।’ इन कार्यकर्ताओं ने साफ़ शब्दो में कहा, यदि ददई दुबे को धनबाद संसदीय सीट से टिकट नहीं दिया गया तो हम सब कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा दे देंगे।

 

 

बहरहाल इन विरोधों ने ये तो जरूर जता दिया है कि धनबाद से कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद के लिए यहाँ विपक्ष से ज्यादा खतरा उनके पार्टी में मौजूद गुटबाजी से होने वाला है। इस वजह से उन्हें यहाँ सिर्फ अपने विपक्षी पार्टी से ही नहीं बल्कि अपनी ही पार्टी में मौजूद गुटबाजी से भी निबटना होगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »