चिरागोड़ा में बहेगी भजनों की अमृत गंगा

AJ डेस्क: अपने 21 वर्षो की परंपरा को एक बार फिर धनबाद का भगवती जागृत मंदिर पूरी भव्यता के साथ निर्वाहन करने जा रहा है। दो दिनों तक चलने वाले इस आस्था के समागम में न सिर्फ वैदिक रीति से प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा बल्कि अंतर प्रांतीय कलाकारों के द्वारा भजनों की अमृत गंगा भी बहेगी।

 

 

चिरगोड़ा स्थित भगवती जागृत मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोरंजन दुबे ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 21 वर्षों से इस तिथि को मंदिर प्रांगण में भव्य जागरण किया जाता रहा है। जिसमे कई अंतर प्रांतीय कलाकार भजनों की अमृत गंगा बहाते आए है। इस बार भी यह आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल की सुबह छह बजे 501 महिलाएं मंगल कलश लेकर नगर भ्रमण करेंगी। इसके बाद 10 बजे पुरे वैदिक रीति से प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। रात्रि 8 बजे माँ की ज्योति प्रचंड होगी। वहीं 28 अप्रैल को यानि इसके दूसरे दिन सुबह 5 बजे भोग वितरण किया जाएगा तथा संध्या 4 बजे प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »