VIDEO- थम नहीं रहा विरोध का सिलसिला- बोकारो में कीर्ति के खिलाफ नारेबाजी

AJ डेस्क: धनबाद संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद को कोयलांचल के पिच पर बाउंसर गेंद का सामना करना पड़ रहा है। झरिया, धनबाद के बाद उन्हें आज बोकारो में विक्षुब्ध कार्यकर्ताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ा।

 

 

बोकारो में दो अलग-अलग स्थानों पर कांग्रेसी कार्यकर्ता कीर्ति आजाद का विरोध करते नजर आए। बोकारो के आजाद नगर और सिवनडीह में जिला उपाध्यक्ष राधे श्याम दुबे के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रत्याशी कीर्ति आजाद के विरोध में नारेबाजी की। श्री दुबे ने कहा कि आसन्न चुनाव में कीर्ति आजाद को प्रत्येक बूथ पर विरोध का सामना करना पड़ेगा। वहीं नाराज कार्यकर्ताओं की एक टोली ने शिबू सोरेन आवास के नजदीक कीर्ति आजाद को काला झंडा दिखाते हुए उनके वापस जाने की मांग कर रहे थे।

 

 

देखें वीडियो-

 

 

कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद का मीडिया में एक बयान आया था कि कुल पांच युवक ही शुरू से विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं। आज विरोध की कड़ी में उन पांच युवकों के अलावा अन्य विक्षुब्ध के चेहरे जुड़ गए।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »