VIDEO- तनाव: कीर्ति को काला झंडा दिखाने वालों को “फरसा” लेकर खदेड़ा गया (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: धनबाद संसदीय क्षेत्र के बोकारो में आज घटी घटना को यदि प्रशासन और कांग्रेस के वरीय नेता गम्भीरता से नहीं लेते हैं तो माफिया नगरी का चुनावी माहौल मतदान के पहले ही हिंसात्मक रूप धारण कर लेगा। धनबाद से पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद के प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से ही यहां कांग्रेस दो गुटों में बंट गया। एक गुट के द्वारा प्रत्याशी के खिलाफ नारेबाजी और काला झंडा दिखाकर विरोध जताया जा रहा था लेकिन आज इन विरोधियों को एक गुट द्वारा फरसा लेकर खदेड़ा गया जो चुनाव में बेहतर संकेत नहीं माना जा सकता। हम आपको यहां दो वीडियो दिखाएंगे जो सारी कहानी खुद बयां कर देगी।

 

 

शांतिपूर्ण निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न हो, यह सबकी जिम्मेवारी है। अनल ज्योति का मंशा भी यही है। दो अलग-अलग वीडियो दिखाकर अनल ज्योति सनसनी फैलाना नहीं चाहता बल्कि प्रशासन और प्रबुद्ध जनों का ध्यान इस ओर आकर्षित करना ही हमारा उद्देश्य है। बोकारो में कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद के साथ महागठबन्धन के नेताओं की एक बैठक हो रही थी। इस बीच विक्षुब्ध गुट के कार्यकर्ता वहां एकजुट हो गए। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और काला झंडा दिखाया।

 

 

देखें वीडियो-

 

 

इस बीच महागठबन्धन के कुछ समर्थक बाहर सड़क पर निकल आए। एक समर्थक के हाथ में फरसा था। हाथ में फरसा लिए समर्थक काला झंडा दिखाने वालों को ललकारते हुए उन्हें दौड़ाने लगा। अन्य समर्थक भी मारो-मारो की आवाज लगाते हुए फरसा वाले के साथ हो लिए। काला झंडा दिखाने वाले अपना विरोध जताकर वहां से निकल लिए थे लेकिन फरसा लेकर दौड़ाने वाले व्यक्ति के समर्थक बाद में बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे थे।

 

 

देखें वीडियो-

 

 

कांग्रेस प्रत्याशी के चयन से नाखुश लोग शुरू से ही कीर्ति आजाद का विरोध कर रहे हैं। अब इनकी संख्या और क्षेत्र में भी इजाफा होता जा रहा है। विरोध का स्वर झरिया से धनबाद अब बोकारो पहुंच चुका है। यह संगठन का भीतरी मामला है। संगठन स्तर पर इसे निबट भी लेना चाहिए। विरोध का जवाब विरोध से हुआ तो धनबाद का चुनावी माहौल बिगड़ सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »