VIDEO- ग्रामीण वोटर नाराज हैं भाई जी पीएन सिंह से, ग्रामीणों ने हंगामा किया

AJ डेस्क: चुनाव के वक्त ही तो नेताओं से जनता हिसाब मांगती है। आज धनबाद के सांसद और भाजपा प्रत्याशी पशुपति नाथ सिंह को जन सम्पर्क अभियान के दौरान बरवाअड्डा के कुर्मीडीह में जनता की नाराजगी का सामना करना पड़ा। अंत में प्रत्याशी ने चुनाव जीतने के बाद वहां विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया।

 

बरवा अड्डा के कुर्मीडीह में भाजपा प्रत्याशी पी एन सिंह का काफिला पहुंचता है। ग्रामीणों के बीच जन सम्पर्क अभियान पर थे भाई जी। इधर ग्रामीण भी शायद इसी दिन के इंतजार में थे। कार्यक्रम शुरू होने यानि अभिवादन, फूल माला से स्वागत आदि औपचारिकता होने के पहले ही ग्रामीण विरोध जताने लगे। उनका सांसद सह प्रत्याशी पर सीधे-सीधे आरोप था कि पिछली बार चुनाव जीतने के बाद आज फिर वोट मांगने ही वह कुर्मीडीह आए हैं। गांव में कोई विकास का काम नहीं हुआ है।

 

 

देखें वीडियो-

 

 

इस बीच भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थक नाराज ग्रामीणों को समझाने का भरपूर प्रयास करते रहे। काफी मशक्कत के बाद अंत में प्रत्याशी अपनी बात ग्रामीणों के बीच रख सके।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »