श्रीलंका में चर्च और फाइव स्टार होटलों में धमाका, 129 लोगों के मरने की खबर

AJ डेस्क: श्रीलंका में रविवार को पांच चर्च सहित कई स्थानों पर विस्फोट हुए है। इनके अलावा तीन पांच सितारा होटल में भी धमाका हुआ। कुल आठ धमाके हुए हैं। शुरूआत में 80 लोग घायल और 10 लोगों की मौत बताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि अभी तक अस्पताल में लगभग 150 लोगों को भर्ती किया जा चुका है और मरने वालों की संख्या की जानकारी पूरी तरह नहीं है। कहा जा रहा है मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।

 

 

हालांकि जानकारी के अनुसार 129 लोगों की मौत हो चुकी है। विस्फोटों में से एक राजधानी कोलंबो के कोच्चीकेड में सेंट एंथोनी चर्च था। पुलिस ने राजधानी के शांगरी-ला होटल और किंग्सबरी होटल में भी विस्फोट की सूचना दी। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में रविवार को कई चर्चों और होटल में विस्फोट हुए। ये विस्फोट ईस्टर सेवाओं की पूजा के दौरान हुए।

 

 

 

अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोटों में कम से कम 150 लोग घायल हुए हैं। इसमें अभी तक 129 लोगों के मरने की खबर है। ईस्टर मास के दौरान श्रीलंका के कोचिकेड, सेंट सेबेस्टियन और बैटिकलोआ चर्चों में प्रार्थना करने पहुंचे लोगों को निशाना बनाया गया था। अन्य दो स्थान होटल शांगरी ला और सिनेमोन ग्रैंड हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »