“——पर आएगा तो मोदी ही” भाजपा के चुनाव प्रचार में नए वीडियो शामिल (VIDEO)
AJ डेस्क: भारतीय जनता पार्टी और अन्य कुछ बीजेपी नेताओं के ट्विटर हैंडल पर कुछ कार्टून वीडियो शेयर किए गए हैं जिसमें विपक्षी एकता, राहुल गांधी और अन्य नेताओं पर तंज कसते हुए भारतीय जनता पार्टी का प्रचार किया गया है। ये कार्टून वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने शुरु हो गए हैं। कार्टून के अलावा एक वीडियो सॉन्ग भी सामने आया है जिसका शीर्षक है- ‘करन अर्जुन आए न आएं, पर आएगा तो मोदी ही’।
गौरतलब है कि बीजेपी लगातार अनोखे चुनाव प्रचार की नीति को अपनाने की कोशिश करती आई है और साल 2014 के लोकसभा चुनाव में तकनीक का बड़े स्तर पर इस्तेमाल भारतीय जनता पार्टी की जीत के कारणों में से एक था। इस बार भी बीजेपी दोबारा कुछ वैसा ही करने की कोशिश कर रही है। इसके लिए कई सारे कार्टून एक साथ रिलीज किए गए हैं। नीचे आप ये कार्टून वीडियो बीजेपी की ओर से जारी किया गया वीडियो सॉन्ग देख सकते हैं।
राहुल गांधी के साथ मोदी के कार्टून को शतरंज खेलते हुए दिखाया गया है। इस कार्टून वीडियो को ट्वीट करते हुए बीजेपी ने लिखा, ‘चेस के इस खेल में ऐसा बुरा हाल… कन्फ्यूजन में रहने वाली टीम चारों खाने चित होगी इस बार, फिर एक बार मोदी सरकार।’
चेस के इस खेल में ऐसा बुरा हाल…
कन्फ्यूजन में रहने वाली टीम चारों खाने चित होगी इस बार, फिर एक बार मोदी सरकार। pic.twitter.com/vB11lLv0jP
— BJP (@BJP4India) April 21, 2019
आतंक पर वार का कार्टून, लिखा- ‘आतंक के घर में घुसकर दिया करारा जवाब, फिर एक बार मोदी सरकार।’
आतंक के घर में घुसकर दिया करारा जवाब, फिर एक बार मोदी सरकार। pic.twitter.com/HPV785yg3u
— BJP (@BJP4India) April 21, 2019
कबड्डी की थीम पर प्रचार, लिखा- ‘ये कैसी कबड्डी है भाई? ये महामिलावट की टीम खाएगी हार, फिर एक बार मोदी सरकार।’
ये कैसी कबड्डी है भाई?
ये महामिलावट की टीम खाएगी हार, फिर एक बार मोदी सरकार। pic.twitter.com/CjDzzS89Uj
— BJP (@BJP4India) April 21, 2019
मनमोहन सिंह पर निशाना साधते हुए कार्टून में लिखा- ‘2014 के पहले: आतंकवाद पर चुप्पी। 2019: आतंक पर की स्ट्राइक। How’s the josh? आतंकवाद पर कड़ा प्रहार, फिर एक बार मोदी सरकार।’
2014 के पहले: आतंकवाद पर चुप्पी।
2019: आतंक पर की स्ट्राइक।How's the josh?
आतंकवाद पर कड़ा प्रहार, फिर एक बार मोदी सरकार। pic.twitter.com/XyXDdgTiUt
— BJP (@BJP4India) April 21, 2019
महागठबंधन को बताया महामिलावट: ‘रस्साकसी का ये मैच…खिंचती चली जा रही महामिलावट की टीम। ये महामिलावट की टीम जाएगी हार, फिर एक बार मोदी सरकार।’
रस्साकसी का ये मैच…खिंचती चली जा रही महामिलावट की टीम।
ये महामिलावट की टीम जाएगी हार, फिर एक बार मोदी सरकार। pic.twitter.com/ATbKkGq8wK
— BJP (@BJP4India) April 21, 2019
महागठबंधन नहीं महामिलवाट, लिखा- ‘महामिलावट टीम का ये कैसा हाल…हर कोई करना चाहता है ओपनिंग। ये महामिलावट की टीम खाएगी हार, फिर एक बार मोदी सरकार।’
महामिलावट टीम का ये कैसा हाल…हर कोई करना चाहता है ओपनिंग।
ये महामिलावट की टीम खाएगी हार, फिर एक बार मोदी सरकार। pic.twitter.com/N1j6ow6sAU
— Chowkidar Arun Jaitley (@arunjaitley) April 21, 2019
सबूत मांगने पर किया वार: ‘इंडिया के जीतने का सबूत कौन इंडियन मांगता है…? सबूत मांगने वालों की होगी हार, फिर एक बार मोदी सरकार।’
इंडिया के जीतने का सबूत कौन इंडियन मांगता है…?
सबूत मांगने वालों की होगी हार, फिर एक बार मोदी सरकार। pic.twitter.com/Eb2x87CTGU
— Chowkidar Arun Jaitley (@arunjaitley) April 21, 2019
राजनीति का क्रिकेट, अरुण जेटली ने लिखा, ‘एक तरफ एक कैप्टन…दूसरी तरफ कैप्टंस की भरमार। महामिलावट वालों की होगी हार, फिर एक बार मोदी सरकार।’
एक तरफ एक कैप्टन…दूसरी तरफ कैप्टंस की भरमार।
महामिलावट वालों की होगी हार, फिर एक बार मोदी सरकार। pic.twitter.com/3MeRbuPTvA
— Chowkidar Arun Jaitley (@arunjaitley) April 21, 2019
नीचे देखें बीजेपी की ओर से जारी किया गया वीडियो सॉन्ग- ‘करन-अर्जुन आए न आएं, पर आएगा तो मोदी ही’
करन-अर्जुन आए न आएं, पर आएगा तो मोदी ही। #IndiaWantsModiAgain pic.twitter.com/mncvpga6F6
— BJP (@BJP4India) April 20, 2019
सोशल मीडिया पर वोटरों और खास तौर पर युवाओं तक तेजी से पहुंचा जा सकता है। युवा वर्ग पर इस बार भारतीय जनता पार्टी का विशेष ध्यान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जन सभाओं में नए वोटरों से पार्टी को वोट देने की अपील करते नजर आ चुके हैं।
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
