VIDEO- मुख्यमंत्री रघुबर ने मेंशन की “रागिनी” को भाजपा में शामिल कराया

AJ डेस्क: कोयलांचल की राजनीति में आज से एक नए अध्याय की शुरुआत हो चुकी है। धनबाद का चर्चित राजनीतिक घराना सिंह मेंशन की बहू और झरिया विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। “अनल ज्योति” ने कल रविवार को ही अपने पाठकों को बता दिया था कि रागिनी सिंह आज भाजपा में शामिल होंगी।

 

 

धनबाद से भाजपा के प्रत्याशी पशुपति नाथ सिंह ने आज नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के पहले भाजपा द्वारा आयोजित चुनावी सभा में आज झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुबर दास सहित कई विधायक, बिहार के मंत्री शामिल हुए थे। इस मौके पर रागिनी सिंह अपने समर्थकों के साथ सभा स्थल पर पहुंची। ढोल नगाड़ा, आतिशबाजी के साथ सिंह मेंशन समर्थक रागिनी संग सभा स्थल पर पहुंचे। मंच पर मुख्यमंत्री ने विधिवत ढंग से रागिनी सिंह को भाजपा में शामिल कराया।

 

देखें वीडियो-

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »