VIDEO- हैट्रिक जड़ने के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया पशुपति नाथ सिंह ने

AJ डेस्क: धनबाद संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी पशुपति नाथ सिंह का नामांकन पत्र दाखिल कराने आए झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखण्ड में कांग्रेस बोरो प्लेयर के भरोसे खेल रही है। धनबाद में भी कांग्रेस ने बिहार के रिजेक्ट प्लेयर को प्रत्याशी बनाया है।

 

 

चुनावी सभा में निश्चित समय से काफी विलम्ब से पहुंचे मुख्यमंत्री श्री दास ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास हुआ है तभी तो फिर से मोदी सरकार की लहर पूरे देश में बहने लगी है। मुख्यमंत्री के आने में विलम्ब होने पर भाजपा प्रत्याशी पशुपति नाथ सिंह सभा के बीच से उठकर समाहरणालय चले गए थे। भाजपा प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल कर पुनः सभा स्थल पर आए। उनका चंद मिनटों के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई।

 

 

देखें वीडियो-

 

 

धनबाद के झरिया से भाजपा विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह को मुख्यमंत्री ने विधिवत भाजपा में शामिल कराया। विधायक संजीव सिंह नीरज हत्याकांड के आरोप में दो वर्षों से जेल में बंद हैं। वहीं विधायक संजीव सिंह के अनुज सिद्धार्थ गौतम ने भी आज निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया।

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »