अर्जुन का चुनावी रथ पहुँचा “पंजा” का आशीर्वाद लेने

AJ डेस्क: वैसे तो चुनाव जितने के लिए नेताओं को आशीर्वाद की बहुत जरुरत होती है। खास कर जनता की। लेकिन इन दिनों खूंटी संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी व पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा का ‘आशीर्वाद लीला’ देखते ही बन रहा है। चुनाव के रथ पर सवार अर्जुन मुंडा खुद अपने रथ का सारथि भी बने हुए है और वो अपने आशीर्वाद लीला को अंजाम देने के लिए अपने तो अपने विरोधियों के घरों में भी बेधड़क जाकर आशीर्वाद लीला रचा रहें है।

 

 

आज उनका चुनावी रथ इस आशीर्वाद लीला को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के घर जा पहुंचा। जहां उन्होंने उनकी माँ का पैर छूकर जीत का आशीर्वाद लिया। कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण की माँ ने भी अर्जुन मुंडा को बड़े ही प्यार से आशीर्वाद दिया।

 

 

इसके बाद उनका चुनावी रथ खूंटी लोकसभा क्षेत्र के डलूवा गांव पहुंचा। जहां उन्होंने 97 वर्षीय लक्ष्मी देवी के पाँव छू जित का आशीर्वाद लिया। 97 वर्षीय बुजुर्ग लक्ष्मी देवी ने भी अर्जुन को आशीर्वाद स्वरुप धोती और गमछा के साथ 11 सौ रूपए भी दिया और अर्जुन मुंडा के जीत की कामना की। मालूम हो कि इससे पूर्व अर्जुन मुंडा का चुनावी रथ गुरु जी (शिबू सोरेन) के आशियाने पर भी पहुंचा था। जहाँ उन्होंने गुरु जी के पाँव छू कर अपनी जीत सुनिश्चित करने का आशीर्वाद लिया था।

 

 

बता दें कि इस बार खूंटी सीट से भाजपा कड़िया मुंडा की जगह अर्जुन मुंडा पर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया है। अर्जुन मुंडा का इस सीट पर सीधा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा से है। 6 मई को खूंटी सीट के लिए वोट डाले जाने है। ऐसे में अर्जुन मुंडा का अपने विरोधी के घर पर जा आशीर्वाद लीला रचाना चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »