VIDEO- कीर्ति ने पी एन पर जमकर साधा निशाना

AJ डेस्क: धनबाद संसदीय सीट के लिए 12 मई को वोटिंग होने है। इस सीट के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी समाप्त हो चुकी। ऐसे में प्रत्याशियों ने अपनी चुनावी प्रचार में अपनी पूरी शक्ति झोंक दी है। ऐसे ही एक प्रत्याशी है महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति झा आजाद। जो आज चुनाव प्रचार के लिए बोकारो पहुंचे थे। जहां उन्होंने न सिर्फ जनसंपर्क अभियान चला अपने लिए वोट मांगे बल्कि लोगों की समस्याएं भी सुनी।

 

 

काफी लंबे समय बाद बिना किसी विरोध के धनबाद लोकसभा क्षेत्र के महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति झा आजाद गुरुवार को बोकारो व चास के कई क्षेत्रो का भ्रमण करते देखें गए। उन्होंने यहाँ के मतदाताओ से मिल कर उनके समर्थन में वोट करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने मतदाताओ से सीधे रुबरु होकर उनकी समस्याएं भी सुनी। साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी ने मतदाताओ को भरोसा भी दिलाया कि वो उनकी समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास भी करेंगे।

 

 

मतदाता भी पहली बार आए कांग्रेस के प्रत्याशी कीर्ति झा आजाद से अपनी समस्याओं पर बात करते देखें गए। कीर्ति आजाद एक एक गांव घूम कर न सिर्फ लोगों का भरोसा जितने का काम कर रहे थे बल्कि वो ये भी बता रहे थे कि बीते दस सालों में पीएन सिंह ने उनके लिया क्या काम किया। इस दौरान कीर्ति आजाद के साथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, पार्टी के प्रदेश व प्रखंड के नेता व महागठंबधन दल में शामिल अन्य नेता भी उनके साथ दिखें।

 

 

देखें वीडियो-

 

 

इस दैरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए करते हुए पीएन सिंह पर जमकर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि धनबाद बोकारो के लिए पीएन सिंह ने कुछ नहीं किया। उल्टे जो भी यहाँ आने वाला था उसको भी उन्होंने आने नही दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »