VIDEO- अजब-गजब: गधा की सवारी करने वाले यह श्रीमान कौन सा सन्देश देना चाहते हैं

AJ डेस्क: 17 वें लोकसभा ने देश को राजनीति के कई रंग दिखाए। जिसने कभी हमें हँसने पर मजबूर किया तो कभी सोचने पर विवश। एक ऐसा ही रंग सोमवार को बिहार में भी देखने को मिला। दरअसल यहाँ जहानाबाद संसदीय सीट के लिए आज नामांकन का अंतिम दिन था। भीषण गर्मी के बावजूद आज नामांकन कार्यालय में प्रत्याशियों और लोगों की काफी गहमागहमी थी। तभी एक दृश्य ने वहाँ मौजूद तमाम लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। जिसे देख सभी हँसते हुए उस ओर खिंचे जाने लगें।

 

 

एक व्यक्ति जिसने गुलाबी रंग का कुर्ता और सफेद रंग का पायजामा पहन रखा था। उसकी गर्दन भी गेंदा फूल की माला से लदी हुई थी। पीछे कुछ लोग उसका नाम लेकर उसके समर्थन में नारे भी लगा रहे थे। इससे ये तो साबित हो रहा था कि ये कोई नेता जी है जो यहाँ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपना नामांकन दर्ज कराने आए है। इतना तो और नेताओं की तरह ही कॉमन था। लेकिन उन्होंने यहाँ तक पहुंचने के लिए जिस सवारी का प्रयोग किया था वो इन्हें बाकी प्रत्याशियों से अलग कर रहा था। दरअसल ये जनाब किसी गाड़ी या बैलगाड़ी पर नहीं बल्कि गधे पर बैठ कर अपना नामांकन दर्ज कराने यहाँ पहुंचे थे।

 

 

देखें वीडियो-

 

 

इन्हें देखने और इनकी तस्वीर लेने के लिए सड़को पर इनके समर्थकों से ज्यादा आम लोगों की भीड़ इनके साथ साथ चलती दिखी। इनका गधा कभी कभार चलते चलते रुक जाता तो ये कभी अपने पैरों से गधे के पेट पर लात मारते तो कभी गधे के पीछे पीछे चल रहे गधे का मालिक गधे को पीछे से हुदकाता। जिसपर गधा न चाह कर भी सड़क पर आहिस्ता-आहिस्ता चलता और नेताजी गधे पर बैठे नारेबाजियों के बीच बड़े ही शान से सिर उठाए नामांकन कार्यालय की ओर आगे बढे जा रहे थे। सड़क किनारे खड़ी जनता भी इस नजारे का खूब मजे लेती दिख रही थी।

 

 

लोकतंत्र के इस महापर्व में एक प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दर्ज कराने यहाँ पहुंचे इन जनाब का नाम चंद्रभूषण शर्मा है। ये जहानाबाद के हुलासगंज प्रखंड के निवासी है। इनके इस रूप के पीछे इनकी अपनी थ्यूरी है। इनका कहना है कि जिस तरह से अपने मालिक की लात खा कर भी ये गधा जिस तरह से अपने मालिक का वफादार बना रहता है कही भागता नहीं, अपने औकात से भी अधिक बोझ उठा अपने काम को अंजाम तक पहुंचाता है, ठीक उसी तरह में भी अपनी जनता का न सिर्फ वफादार बना रहूँगा बल्कि अपने क्षमता से अधिक काम भी करूँगा और कही भागूंगा भी नहीं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »