LIVE VIDEO- ग्रामीणों के हमला में थाना प्रभारी और जवान हुए जख्मी

AJ डेस्क: गोलू रवानी का शव खेत में मिलने से भड़के ग्रामीणों ने आज बलियापुर थाना के प्रभारी और पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। उग्र ग्रामीणों ने एक कांस्टेबल का रायफल भी छीन लिया। इसमें थाना प्रभारी और एक जवान चोटिल भी हो गए हैं। फिलहाल क्षेत्र में तनाव व्याप्त है।

 

 

बलियापुर थाना क्षेत्र के बेलगड़िया निवासी गोलू रवानी का शव लावारिस अवस्था में सुनसान स्थल पर एक खेत में पड़ा हुआ था। ग्रामीणों को जब इसकी सूचना मिली तो वह सब घटनास्थल पर जमा होने लगे। गोलू की हत्या की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त था। इस बीच घटना स्थल पर बलियापुर के थाना प्रभारी सदल-बल पहुंच गए। पुलिस को देखते ही ग्रामीण उग्र हो गए। उग्र ग्रामीणों ने पुलिस दल पर हमला बोल दिया। उन्होंने पुलिस को खदेड़ना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के तेवर को भांप पुलिस कर्मी वहां से भाग रहे थे।

 

 

वहीं ग्रामीणों ने पुलिस के एक जवान का रायफल छीन लिया और खेत में जवान को पटक कर उसकी पिटाई कर डाला। कुछ ग्रामीणों के हस्तछेप के बाद लूटा गया रायफल ग्रामीण वहीं फेंक दिए। इसी क्रम में थाना प्रभारी बशिष्ठ नारायण सिंह पर भी ग्रामीणों ने लाठी डंडा से हमला कर दिया। ग्रामीणों के मार से जवान का सर फट गया है और थाना प्रभारी के हाथ में गम्भीर चोट आई है। दोनों का वहीं अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

 

देखें वीडियो-

 

 

 

धनबाद के पुलिस अधीक्षक (सिटी) पियूष पांडे ने अनल ज्योति को फोन पर घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पहले घायल पुलिसकर्मियों का समुचित इलाज करा लिया जाएगा, उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »