VIDEO- कांग्रेस, राजद और जे एम एम वंशवाद की पार्टी, पूर्व पी एम थे मौनी बाबा- कुछ न कर सके

AJ डेस्क: देश के कोयला व रेल मंत्री पीयूष गोयल आज धनबाद पहुंचे थे। यहाँ उन्होंने भूली नगरी से भाजपा के प्रत्याशी पशुपति नाथ सिंह उर्फ भाई जी के पक्ष में लोगों से वोट मांगे। लगे हाथों उन्होंने आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को एक सर्टिफिकेट भी दे दिया पीएचडी (P. hd) का। वो भी भ्रष्टाचार में। इतना ही नहीं पीयूष गोयल जी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इसी मंच से एक नया नाम भी दिया। भाजपा के हिसाब से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी “मौनी बाबा” है।

 

 

श्रमिक दिवस के दिन एशिया की सबसे बड़ी श्रमिक नगरी भूली में श्रमिकों के सबसे बड़े मंत्री पीयूष गोयल का आगमन हुआ। उन्होंने भूली के एमपीआई मैदान में बने भाजपा के मंच से तीन काम किये। पहला- उन्होंने धनबाद से भाजपा के प्रत्याशी पशुपति नाथ सिंह उर्फ भाई जी के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की। दूसरा- उन्होंने इसी मंच से लालू जी को खड़े-खड़े पीएचडी का सर्टिफिकेट दे डाला और तीसरा- उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नया नामकरण कर दिया। मौनी बाबा के रूप में।

 

 

इस मंच से भूली की जनता को संबोधित करते हुए कोयला व रेल मंत्री पीयूष गोयल ने 26 नवम्बर 2008 के मुम्बई आतंकी हमला का जिक्र करते हुए कहा, “यूपीए की सरकार में एक प्रधानमंत्री हुआ करते थे, जिन्हें मौनी बाबा भी कहा जाता था। आतंकी हमलों के बाद वो सिर्फ सबूत जुटाने में ही व्यस्त रहा करते थे। लेकिन अब का प्रधानमंत्री न सिर्फ जवाब देता है बल्कि पाकिस्तान में घुस कर आतंकियो के जड़ में हमला बोलता है।”

 

 

इसके साथ ही उन्होंने महागठबंधन पर वार करते हुए कहा कि ये तमाम पार्टिया वंशवाद और भ्रष्टाचार वाली पार्टिया है। ये पार्टिया मिलकर मधुकोड़ा जैसे सीएम आपकों देतें है। इसके बाद उन्होंने लालू यादव की अगुवाई वाली पार्टी आरजेडी का उल्लेख करते हुए कहा, ‘इन्होंने तो पीएचडी कर रखी है, भ्रष्टाचार में। लालू जी ने तो गाय का चारा ही खा लिया, आज तक वो जेल में है।’ पीयूष गोयल ने धनबाद से कांग्रेस के प्रत्याशी कीर्ति झा आजाद को भी अपने निशाने पर रखा। मंत्री जी ने कीर्ति आजाद पर निशाना साधते हुए कहा, ‘जो अपने परिवार, अपने दल का न हुआ वो धनबाद की सेवा क्या करेगा।’

 

 

देखें वीडियो-

 

 

 

इसके साथ ही पीयूष गोयल ने कहा-

-पुरे देश को अगर रौशनी और बिजली मिलती है तो उसके लिए धनबाद की जनता का हम शुक्रगुजार है।

 

आज कोयले का उत्पादन इतना बढ़ गया है कि झारखण्ड सरकार को अब इस उत्पादन के अनुरूप दो गुना रॉयल्टी मिल रही है।

 

-कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी वंशवाद और भ्रष्टाचार में लिप्त है इसने देश को दिया ही क्या है।

 

-मोदी सरकार देश की सुरक्षा और आतंकवाद के खात्मे के प्रति संकल्पवध है।

 

-एनडीए के अगले कार्यकाल में सरकार देश के कोने-कोने में नल से पानी पहुचाने का काम करने को संकल्प ले चुकी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »