VIDEO- “वन्दे मातरम” और “भारत माता की जय” बोलने से कैसा परहेज सुशासन बाबू का
AJ डेस्क: आपके हाव-भाव कई बार मन की बात कह जाते हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अपने भावों को छिपा नहीं सके और एक रैली में उनकी चुप्पी चर्चा का विषय बन गई है। वाकया है 25 अप्रैल को बिहार के दरभंगा में हुई प्रधानामंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का। मोदी ने जब अपना भाषण खत्म किया तो उन्होंने मंच से ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदेमातरम’ के नारे लगवाए। मंच पर लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख रामविलास पासवान समेत बिहार बीजेपी के बड़े नेता मौजूद थे।
मंच पर मौजूद नेता और सामने बैठे लोग उत्साहित होकर नारे लगाने लगे, मगर नीतीश चुपचाप बैठे रहे। जब तक नीतीश अपनी कुर्सी से उठे, तब तक नारे लगने ही बंद हो चुके थे। यह सबकुछ कैमरे में कैद हो गया है और अब इसपर चर्चा भी शुरू हो गई है। बीजेपी के लोग इसपर प्रतिक्रिया देने से बच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दरभंगा रैली में कहा भी था कि ‘हमारे लिए तो भारत माता की जय ही भक्ति है और वंदे मातरम का उद्घोष ही जीवन की शक्ति है, परंतु कई लोगों को इसे बोलने में भी परेशानी आती है।’
राजद के नेता तेजस्वी यादव ने भी इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए मुख्यमंत्री पर कटाक्ष किया है। विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश पर तंज कसते हुए लिखा, “खाली मेरे चाचा पर विशेष नजर बनाए रखिए। प्यारे, नीतीश चाचा, आपने अपना क्या हाल बना लिया है। शायद अब घुटन नहीं होगी, क्योंकि जहरीले लोग साथ जो हैं। हाय हाय ये मजबूरी, ये मौसम और ये दूरी, मुझे पल पल है तड़पाये, तेरी दो टकियां दी नौकरी वे मेरा लाखों का सावन जाये, हाय हाय ये मजबूरी।”
देखें वीडियो-
खाली मेरे चाचा पर विशेष नज़र बनाए रखिए।
प्यारे @NitishKumar चाचा,आपने अपना क्या हाल बना लिया है। शायद अब घुटन नहीं होगी क्योंकि ज़हरीले लोग साथ जो है।
हाय हाय ये मजबूरी
ये मौसम और ये दूरी
मुझे पल पल है तड़पाये
तेरी दो टकियाँ दी नौकरी वे मेरा लाखों का सावन जाये
हाय हाय ये मजबूरी pic.twitter.com/9gZXUKoALD— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 1, 2019
इस वीडियो क्या बोली जेडीयू
जद (यू) के प्रधान महासचिव और वरिष्ठ नेता क़े सी़ त्यागी ने कहा कि इसे बेकार का मुद्दा बनाया जा रहा है। राजग के सभी नेता एक साथ प्रचार में जुटे हैं। उन्होंने कहा, “विपक्ष के लोग इस वीडियो को कुछ ज्यादा ही पढ़ रहे हैं। हमलोग भाजपा के राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे के साथ हैं और वंदे मातरम के साथ भी हैं।”
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
