VIDEO- माननीय का यह चुनावी बोल है या उनकी नजरों में “मेंशन” का औकाद नहीं

AJ डेस्क: जनता जानती है—- किसमें कितना है दम। किस का जड़ कहाँ तक फैला है। कौन सीजनल है। फिर भी वक्त बलवान होता है, यह भी जनता जानती है। तभी तो माननीय के इस अटपटे बोल का किसी ने जवाब तक देना जरूरी नहीं समझा।

 

 

कार्यालय भाजपा का। प्रेस कांफ्रेंस भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में। सम्बोधित करने वाले भाजपा के विधायक। बाघमारा से भाजपा के विधायक हैं ढुल्लू महतो। जनता कहती है अभी इनका दसों अंगुली घी में और सर कड़ाही में है। वर्ष 2014 के बाद इनका स्टार शनैः शनैः बुलन्दी के तरफ बढ़ता जा रहा है। भाजपा कार्यालय में प्रेस को संबोधित करते करते एक सवाल से उनका सामना हो गया। सवाल था सिंह मेंशन के सिद्धार्थ गौतम के बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ने पर।

 

 

भाजपा के विधायक का वीडियो में ठीक से हाव भाव देखिएगा। सिंह मेंशन और सिद्धार्थ गौतम का नाम सुनते ही विधायक जी के चेहरे का भाव ही बदल गया। कौन मेंशन-टेंशन, यह कौन है सिद्धार्थ गौतम, मेंशन से कोई टेंशन नहीं—–।

 

देखें वीडियो-

 

 

विधायक जी, वर्षों पुरानी बातों को खोदा नहीं जाएगा। क्या यह सही है कि आप मेंशन और सिद्धार्थ गौतम को जानते तक नहीं। कोयलांचल की राजनीति करते हैं आप। आपकी राजनीति चमकी हुई भी है। फिर मेंशन से भाजपा के एक विधायक भी हैं। विधायक संजीव की माता कुंती सिंह भी भाजपा से विधायक रही हैं। शायद मेंशन भाजपा की राजनीति में आपसे सीनियर भी हो। पूर्व विधायक कुंती सिंह के बेटा और वर्तमान भाजपा विधायक संजीव के छोटे भाई का नाम है सिद्धार्थ गौतम।

 

 

अब नेता जी यह न बोल दीजियेगा की झरिया से भाजपा का कौन विधायक है, मैं जानता ही नहीं। आप PC का वीडियो देखें। आप जब मेंशन और सिद्धार्थ के बारे में बोल रहे थे और स्पोर्ट के लिए अगल-बगल देख रहे थे तो कोई आपकी बात में हाँ से हाँ नही मिला रहा था। चुनावी बोल भी वैसा ही बोला जाता है जो हजम हो जाए। बाकि तो जनता जानती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »