VIDEO- अजीब लूट जो कम देखने को मिलता है, सभी उम्र के ग्रामीणों ने मिनटों में लूट लिया
AJ डेस्क: जब एक साथ सैकड़ो लोगों की जीभ लप्लपाई तो वहां खड़ी पुलिस भी उनके लालच के बाढ़ में बह कर किनारे लग गई। इसके बाद लोगों के हुजूम ने एक ऐसे लूट काण्ड को अंजाम दिया जिसे जिसने भी देखा बस देखता ही रह गया।
जमशेदपुर से लगभग 15 किलोमीटर दूर एक जगह है गालूडीह। इसके बगल से NH-33 गुजरी है। आज सुबह इसी सड़क से एक ट्रक गुजर रहा था। जो पश्चिम बंगाल से झारखण्ड आ रहा था। इस ट्रक में मछलियां लदी थी। वो भी जिंदा मांगुर। लेकिन अचानक यहाँ आते ही ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई और सारी मछलियां सड़क के किनारे एक बाड़े के पास जमा हो गई। तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। स्थानीय थाना ने इन मछलियों की सुरक्षा के लिए तुरंत वहाँ दो-चार पुलिस कर्मियों को मुस्तैद कर दिया।
सड़क किनारे खुली जमीन पर छटपटाती हजारों मछलियों की खबर क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैली। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा तो मछलियों की सुरक्षा में लगें पुलिस कर्मियों की डियूटी भी काफी मुश्किल होने लगी। आँखों के सामने खुली जमीन पर इतनी भारी तादात में कुलबुलाती जिन्दा मछलियों को देख ग्रामीणों की लालच उनके धैर्य पर भारी पड़ने लगा। अब पुलिस भी ग्रामीणों की चतुराई के सामने कमजोर पड़ने लगें। और फिर अचानक वहाँ खड़े तमाम ग्रामीण एक साथ टूट पड़े उन जिन्दा मछलियों पर।
देखें वीडियो-
बच्चे, बूढ़े, जवान, महिलाए जिसे जो मिला उसी में लगे मछलियों को भरने। स्थिति ये हुई की दुबारा जबतक पुलिस मोर्चा संभालती तब तक ग्रामीणों ने इस लूटकांड को सफलता पूर्वक अंजाम तक पहुंच दिया था। कुछ मिनटों में ही ग्रामीणों ने वहाँ गिरी मछलियों को लूट लिया। अब वहां बची थी तो सिर्फ गीली जमीन और मछलियों के दुर्गन्ध।
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
