खरसावां में नक्सलियों ने भाजपा ऑफिस उड़ाया

AJ डेस्क: झारखण्ड में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय को निशाना बनाया गया है। इस बार खूंटी संसदीय क्षेत्र के खरसावां स्थित भाजपा कार्यालय को विस्फोट कर उड़ा दिया गया है। घटना देर रात करीब 12 बजे के आस पास अंजाम दिया गया।

 

 

पलामू के बाद एक बार फिर लोकसभा चुनाव के दरमियां भाजपा कार्यालय को टारगेट किया गया है। इस बार खरसावां में भाजपा कार्यालय को टारगेट करते हुए बम से उड़ा दिया गया है। इस विस्फोट में कार्यालय की दीवारें ढह गई है। इस घटना को देख कर आशंका जताई जा रही है कि इस घटना को माओवादियों ने ही अंजाम दिया है। वहीं देर रात जैसे ही इस विस्फोट की सूचना क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा को मिली वो उसी वक्त खरसावां कार्यालय पहुँच गए। झारखण्ड के पूर्व सीएम व खूंटी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने कहा कि कार्यालय को विस्फोट कर क्षतिग्रस्त करने के पीछे कोई भी तत्व हो, जनता उसका जवाब देगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »