VIDEO- NDA का किला ध्वस्त कर देने की धमकी दे डाली आजसू के ही नेता ने
AJ डेस्क: आजसू पार्टी ने अपने धनबाद महानगर अध्यक्ष के साथ ऐसा क्या कर दिया की वो अगिया बैताल हो गए। उनके गुस्से का पारा इतना चढ़ा हुआ है कि वो अपने ही गठबंधन के धनबाद प्रत्याशी को रावण और केंद्र सरकार को लॉलीपॉप देने वाला बता रहे है। इतना ही नहीं आज उन्होंने भरी सभा में मीडिया के सामने धनबाद सहित पुरे झारखण्ड में एनडीए का किला ध्वस्त कर देने का ऐलान कर दिया।
धनबाद के केंदुआडीह में शुक्रवार को आजसू पार्टी की एक बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी के महानगर अध्यक्ष पप्पू सिंह समेत पार्टी के कई नेता और दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस बैठक की खास बात यह रही की इसमें सर्वसम्मति से झारखण्ड में अपने ही एनडीए गठबंधन को बदनाम करने और उसका किला ध्वस्त करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। जिसकी अध्यक्षता खुद धनबाद आजसु महानगर अध्यक्ष पप्पू सिंह ने किया। इन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “गोली मारिए भाजपा को, ये हमारे घर की नहीं बाहर की पार्टी है। आज अगर ये हमसे सटा है तो कुछ देख कर।”
आगे उन्होंने चीखते हुए कहा, ‘आज हमारी पार्टी में जो हमसे ऊपर बैठे है वही हमारी पीड़ा को नहीं समझ रहें। जब हम अपने घर में ही सुरक्षित नहीं है तो भला हम किसी को जिताने के बारे में कैसे सोच सकते है। आज अपनी ही पार्टी के वजह से हम सभी अपने-अपने क्षेत्र में मुँह दिखाने के लायक नहीं रहे। यहाँ की जनसमस्या के लिए हमें सड़क पर उतरना पड़ता है। विपक्ष तो यहाँ है ही नहीं और जो सत्ता पक्ष में है वो कुम्भकर्णी निद्रा में है।”
आगे महानगर अध्यक्ष ने धनबाद भाजपा प्रत्याशी पशुपति नाथ सिंह को हिदायत देते हुए कहा, “वो बस ये सोचते है कि मोदी माला जपो बेड़ा पार हो जाएगा। सत्ता पक्ष घमंड में है। जब रावण का घमंड नहीं रहा तो ये क्या है। इग्नोर करके कोई यहाँ राजनीति नहीं कर सकता। आजसू इतनी कमजोर पार्टी नहीं है।” इसके बाद तो नेताजी गाली-गलौज पर उतर गए। उन्होंने कहा, यदि हमें हमारा हक़ नहीं मिला तो छीन कर लेंगे। “राजनीति करते है कोई ……गिरी नहीं करते।”
गुस्से से लाल हो चुके आजसू महानगर अध्यक्ष पप्पू सिंह ने पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘हम ठेका-पट्टा के लिए राजनीति नहीं करते। आजसू दलाली नहीं करती है। हम सिर्फ गिरीडीह सीट के कारण समझौता नहीं कर सकते। तीन चुनाव हारने के बाद इस सरकार ने सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण देकर लॉलीपॉप थमा दिया। जबकि रोजगार देखे तो है ही नहीं। अब हम इसका विरोध करेंगे। सोशल मीडिया और अखबार के माध्यम से हम अपना विरोध जताएंगे।
देखें वीडियो-
हम बता दें कि आजसू का झारखण्ड में भाजपा से गठबंधन है। इसी गठबंधन धर्म के तहत इस लोकसभा चुनाव में आजसू को गिरीडीह सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। लेकिन धनबाद आजसू जिलाध्यक्ष द्वारा इस संसदीय चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है जिससे समर्थक खासा नाराज चल रहे है।
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
